फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   500 families in fear

बेसमेंट खुदने से हिलीं इमारतें, दहशत में 500 परिवार

Sat, 08 Mar 2014 12:44 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 08 Mar 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
500 families in fear
बिल्डर की लापरवाही से वैशाली सेक्टर-3 की दो इमारतें खतरे में हैं। सोसायटी के पास ही निर्माणाधीन इमारत के बेसमेंट कीखुदाई का काम चल रहा है।
विज्ञापन


खुदाई से सड़क धंसने और पेयजल लाइन टूटने के बाद अब आसपास के इमारतों की नींव पर भी खतरा मंडराने लगा है। इससे 500 परिवार दहशत में हैं। लंबे समय से वैशाली सेक्टर-3 में एक बिल्डर निर्माण करवा रहा है।

बेसमेंट की खुदाई के लिए बिल्डर ने सड़क, फुटपाथ का भी कुछ हिस्सा ले लिया है। इससे मंगलवार को सेक्टर-3 की सड़क भी धंस गई। नियमानुसार खुदाई की जगह के चारों ओर नहीं मार्जिन छोड़ा गया।
विज्ञापन


नगर निगम और जीडीए ने भी अनदेखी की। लोगों का आरोप है कि बिल्डिंगों की नींव कमजोर हो गई है और तेज वाहन गुजरने पर बिल्डिंग में कंपन होता है। टीएन मिश्रा ने बताया कि लोगों का डर और बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क धंसी रास्ता बंद
मुख्य सड़क धंसने के कारण रास्ता बंद है। इससे सेक्टर-3 के लोगों को परेशानी हो रही है। एके कौल ने कहा कि बुजुर्गों को मुख्य सड़क तक आने को लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed