फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   500 crore business done in delhi on the occasion of holi

पटरी पर लौटी अर्थव्यवस्था: रंगों से रंगे बाजार, दिल्ली में हुआ 500 करोड़ का कारोबार

Fri, 18 Mar 2022 01:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 18 Mar 2022 01:28 AM IST
सार

इस साल व्यापार जगत काफी उत्साहित है। होली के अवसर पर साउंड, डीजे, टेंट, हलवाई, कैटरिंग, लाइटिंग, बैंक्वेट, एंकर, कलाकार, किराना, रंग-गुलाल, पिचकारी और इवेंट ऑर्गनाइजर्स को बेहतर काम मिला है। पिछले दो सालों से दीवाली व होली का रंग अधूरा रहने से इस रोजगार से जुड़े लोगों की बेरोजगारी बढ़ गई थी

विज्ञापन
500 crore business done in delhi on the occasion of holi
सदर बाजार में खरीददारी करते लोग - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण की वजह से थमी दिल्ली इस साल होली के रंग में रंग गई है। बाजार की हर तरफ रौनक है। खरीददार और कारोबारी दोनों एक-दूसरे को खुश कर रहे हैं। नतीजा कारोबार में उछाल के तौर पर है। कारोबारियों का अनुमान है कि इस होली दिल्ली में 500 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है। जबकि पूरे देश के लिए यह आंकड़ा 2,000 करोड़ रुपये बैठता है। 

विज्ञापन


दरअसल, कोविड जनित बंदिशों से बीती दो होली फीकी रही थी। इस दौरान खुले में होली खेलने की इजाजत नहीं थी। कोरोना की थमी रफ्तार के बीच इस साल बंदिशों में छूट है। सदर बाजार, चांदनी चौक, गांधी बाजार, लाजपराय मार्केट, आईएनए, सरोजनी नगर, कमला नगर समेत सभी बजार गुलजार रहे। दिल्ली में पिछले 2 साल से होली का रंग नहीं चढ़ रहा था। लेकिन इस साल न केवल होली मिलन समारोहों की धूम रही, बल्कि लोग भी बाजारों में खरीददारी के लिए निकले।
विज्ञापन


चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के संयोजक बृजेश गोयल के मुताबिक, दो साल बाद होली अच्छे संकेत लेकर आई है। अनुमानत: दिल्ली में करीब 500 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ। होली से पहले ही थोक मार्केट में रंग, गुलाल और पिचकारियां खत्म हो गई। मिठाई की दुकानों पर भी अच्छी खासी रौनक रही। त्योहार से बाजार में रौनक आती है। कारोबार चलता है, तो सभी की आय में वृद्धि होती है। महामारी में काफी नुकसान ट्रेडर्स ने झेला है। अब अर्थव्यवस्था पटरी पर दौड़ने की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहार ने दिया रोजगार
इस साल व्यापार जगत काफी उत्साहित है। होली के अवसर पर साउंड, डीजे, टेंट, हलवाई, कैटरिंग, लाइटिंग, बैंक्वेट, एंकर, कलाकार, किराना, रंग-गुलाल, पिचकारी और इवेंट ऑर्गनाइजर्स को बेहतर काम मिला है। पिछले दो सालों से दीवाली व होली का रंग अधूरा रहने से इस रोजगार से जुड़े लोगों की बेरोजगारी बढ़ गई थी। लेकिन इस साल त्योहार ने सभी को दिया है रोजगार। इस हफ्ते सोमवार से ही जगह-जगह होली कार्यक्रम हुए। व्यापारिक एसोसिएशन धार्मिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में होली छाई हुई है।  

मिठाई की दुकानों पर भी लौटी रौनक
इस होली मिठाई की दुकानों पर भी रौनक रही। होली के मौके पर दिल्ली में गुजिया का प्रचलन है। इसे लोग बतौर गिफ्ट भी एक दूसरे को देते है। लिहाजा गुजिया की दुकानों पर भीड़ अधिक रही। चांदनी चौक स्थित पारंपरिक दुकानदारों ने जहां इसके लिए जमकर तैयारी की थी तो वहीं कई नामी कंपनियां भी स्पेशल गिफ्ट पैक तैयार किया था। जिसमें गुजिया के साथ गुलाल का पैकेट भी ग्राहकों को दिया गया। ड्राई फ्रूटस वाले गुजिया की वजह से खारी-बावली बाजार में भी करोड़ों रुपये की खरीदारी हुई। इसी तरह शराब की बिक्री भी जमकर हुई।


रंग गुलाल के साथ मिठाई, कपड़ों की भी हुई जमकर बिक्री
इस होली ना केवल रंग गुलाल बल्कि सभी व्यापार में रौनक रही। गुजिया, रेडीमेड कपड़े, क्रॉकरी, किराना सामग्री की जमकर खरीदारी हुई।  दिल्ली का गुजिया विदेशों में भी मशहूर है। बड़ी मात्रा में इसे विदेश भेजा जाता है। उम्मीद है कि होली के बाद भी व्यापारियों की स्थिति और बेहतर होगी। होली त्योहार मना कर मजदूर वापस दिल्ली आएंगे तो फैक्ट्रियों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी और रोजगार मिलेगा।
देवराज बावेजा, अध्यक्ष, दिल्ली व्यापार महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed