{"_id":"577bf2aa4f1c1b6e697fb1a1","slug":"50-thousand-rojedar-will-be-in-jama-masjid-on-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर जामा मस्जिद में 50 हजार से ज्यादा रोजेदार अदा करेंगे नमाज, रुट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर जामा मस्जिद में 50 हजार से ज्यादा रोजेदार अदा करेंगे नमाज, रुट डायवर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : विवेक निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद को लेकर जोर-शोर से तैयारी चल रही है। मस्जिदों को लाइटों से सजाया जा रहा है। ईद की नमाज को लेकर मस्जिदों में विशेष इंतजाम किए गए हैं। शहर की सबसे बड़ी सेक्टर-8 की जामा मस्जिद में ईद की नमाज के दिन करीब 50 हजार लोग जुटेंगे। इसको लेकर मस्जिद प्रबंधक ने ट्रैफिक विभाग के साथ मिलकर रूट प्लान भी तैयार किया है। इसके अलावा ट्रैफिक विभाग ने भी विशेष प्लान तैयार किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-8 जामा मस्जिद के मौलाना फजलुर्रहमान ने बताया कि अलविदा जुमा और ईद की नमाज सबसे बड़ी मस्जिद में पढ़नी चाहिए। यही कारण है कि यहां हर साल ईद पर 50 हजार से ज्यादा नमाजी आते हैं। मस्जिद के बाहर भी नमाजी रहते हैं। यहां सुबह 8 बजे से ईद की नमाज शुरू हो जाएगी। इस दौरान झुंडपुरा से मस्जिद की ओर आने वाला रोड बंद रहेगा।
विज्ञापन
इस संबंध में ट्रैफिक विभाग के साथ मीटिंग हो चुकी है। निठारी स्थित मस्जिद के मौलाना मोहम्मद शाहीद कासमी ने बताया कि यहां पर सुबह 8.45 बजे नमाज पढ़ने का समय रखा गया है। शहर की अलग-अलग मस्जिदों में नमाज का समय अलग-अलग रखा गया है। ताकि, सभी लोग नमाज पढ़ सकें। इस दिन यहां पर भी मैन रोड से मस्जिद की तरफ जाने वाला रोड बंद रहेगा। सेक्टर- 50 मस्जिद में सुबह 9.30 बजे से ईद की नमाज होगी। यहां पर इस दिन करीब 700 से 800 नमाजी नमाज अदा करेंगे।
विज्ञापन