फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 percent off on last day of surajkund mela today

आज 50 फीसदी छूट के साथ खरीदारी का मौका

Sat, 15 Feb 2014 02:13 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 15 Feb 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
50 percent off on last day of surajkund mela today

28वें सूरजकुंड क्राफ्ट मेले का शनिवार को अंतिम दिन है। ऐसे में यहां अच्छी छूट पर खरीदारी का मौका है। आखिरी दिन यहां विभिन्न आइटमों पर 10 से 50 फीसदी तक की छूट मिल सकती है।

विज्ञापन


नेपाल से पशमीना शाल लेकर आई दीपिका और तारा का कहना है कि बारिश से काफी नुकसान हुआ है। इसलिए हर प्रोडक्ट पर 50 फीसदी तक की छूट देने का फैसला किया है। तमिलनाडु से तंजौर पेंटिंग लेकर आए एस. दक्षिणामूर्ति का कहना है कि इसे वापस ले जाने से अच्छा है कि दाम कुछ कम करके बेच दिया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 30 फीसदी तक की छूट मिल सकती है। टाई एंड डाई के लिए राष्ट्रीय अवार्डी खत्री नौशाद अली का कहना है कि उन्होंने 10 फीसदी की छूट रखी है, क्योंकि दाम ज्यादा बढ़ाकर नहीं लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार नेपाल की पशमीना शॉल बेचने वाले तेजनारायण राम का कहना है कि शनिवार को 20 फीसदी तक छूट मिल सकती है। रोशनाबाद (हरिद्वार) के कैदियों द्वारा बनाए गए सामान लेकर आए मोहम्मद काशिफ का कहना है कि अंतिम दिन थोड़ी छूट तो देनी ही पड़ती है।


कलाकारों को मिलेंगे अवार्ड
मेले के समापन के अवसर पर दोपहर 2:00 बजे राज्यपाल जगन्नाथ पहाड़िया चौपाल पर इसकी विधिवत घोषणा करेंगे। हरियाणा पर्यटन निगम की प्रबंध निदेशक सुमिता मिश्रा ने बताया कि राज्यपाल उत्कृष्ट शिल्पकारों, कलाकारों एवं बुनकरों को कलामणि, कलानिधि और कलाश्री पुरस्कार देंगे। कलामणि विजेता शिल्पकार को 11 हजार, कलानिधि विजेता को 5100 और कलाश्री पुरस्कार विजेता को 2100 रुपये दिए जाएंगे। सभी विजेताओं को प्रशस्ति पत्र भी मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed