फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   50 percent of buses will be operational during Janata curfew in Delhi

दिल्ली में जनता कर्फ्यू के दौरान 50 फीसदी बसों का होगा परिचालन

Sun, 22 Mar 2020 04:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 22 Mar 2020 04:23 AM IST
विज्ञापन
50 percent of buses will be operational during Janata curfew in Delhi

दिल्ली की सड़कों पर करीब 50 फीसदी बसों का ही परिचालन होगा। हालांकि, सभी रूटों पर यात्रियों को जरूरी कार्य के सिलसिले में आने-जाने के लिए डीटीसी और क्लस्टर की बसें संचालित होंगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि मेट्रो का परिचालन पूरी तरह बंद हैं। ऐसे में सभी बसें बंद करने से दिल्लीवालों को बड़ी समस्या हो सकती थी। बेहद जरूरी होने पर भी लोग बाहर नहीं निकल पाते। सरकार ने 50 फीसदी बसें बंद करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ दिल्ली मेट्रो, बसों, ऑटो, कैब समेत अन्य साधनों की भी रोजाना सैनिटाइज किया जा रहा है, ताकि संक्रमण के खतरे को रोका जा सके। जनता कर्फ्यू के दौरान दिल्ली की सड़कों पर करीब 2800 बसें संचालित होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन




यात्रियों की सेहत की सुरक्षा के लिहाज से सभी एहतियात पहले से बरते जा रहे हैं। डीटीसी प्रवक्ता बीआर मिन्हास और डीआईएमटीएस के आलाधिकारी सीके गोयल ने भी 50 फीसदी बसों के संचालन की पुष्टि की है।


बता दें कि आज मेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी। इसके बाद सोमवार को भी सुबह और शाम चार-चार घंटे ही चलाई जाएगी। सुबह 6 से 8 बजे के बीच चुनिंदा तो 8 से 10 बजे के बीच हर किसी की मेट्रो में इंट्री रहेगी। दिन में 10 से 4 बजे के बीच मेट्रो बंद रहेगी। 4 से 8 बजे के बीच दोबारा मेट्रो का संचालन होगा। इसके बाद फिर सेवा बंद कर दी जाएगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल यह सोमवार का प्लान है। आगे यदि जरूरत पड़ेगी तो इसी प्लान को लोगों के हित में लागू कर दिया जाएगा।

मेट्रो प्रशासन के मुताबिक, सुबह 6 बजे से दो घंटे के लिए पुलिस, अस्पताल, बिजली और अग्निशमन कर्मियों को यात्रा का मौका दिया गया है। इस दौरान मेट्रो में प्रवेश करने के लिए उन्हें अपना पहचान पत्र दिखाना होगा। 8 से 10 बजे के दौरान प्रत्येक सोमवार की तरह की नियमित अंतराल पर मेट्रो की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed