एनसीआर में 5 साल पहले भी हुआ था ऐसा ही एयर एंबुलेंस हादसा, 10 की हुई थी मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में मंगलवार दिन में पटना से आने वाली एयर एंबुलेंस की जिस तरह से आपातकालीन स्थिति में क्रैश लैंडिंग करानी पड़ी वह अपनी तरह की पहली घटना नहीं है। इस तरह की एक दुर्घटना आज से ठीक 5 साल पहले 25 मई 2011 में भी हुई थी जिसमें कुल 10 लोगों की मौत हो गई थी।
बता दें कि एयरक्राफ्ट पीसी-12 में भी 7 लोग ही सवार थे। उस घटना में उन सभी सात समेत तीन अन्य लोगों की जान चली गई थी। बता दें कि एयर एंबुलेंस पीसी-12, 2011 में एक मरीज को लेकर पटना से दिल्ली आ रहा था कि फरीदाबाद के जवाहर कॉलोनी, एनआईटी के पास परवतिया कॉलोनी में दो घरों के बीच में गिर गया था।
गिरने से प्लेन में आग लग गई थी, जिसके कारण सभी पांच यात्रियों समेत दो क्रू मेंबर भी मर गए थे। हादसे के वक्त उस एयर एंबुलेंस में मरीज राहुल राज, एक अटेंडेंट, दो डॉक्टर, एक मेल नर्स, एक पायलट और एक को-पायलट मौजूद थे।
उस हादसे में मृत मरीज को दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया जा रहा था। इस प्लेन क्रैश की वजह अचानक आए मौसम में बदलाव और आंधी थे। बताया जाता है कि प्लेन में सवार 7 लोगों के अलावा, उस हादसे में मरने वाले तीन लोग उन्हीं घरों के निवासी होंगे जिनके बीच एयर एंबुलेंस पीसी-12 गिरी थी।