{"_id":"f05e07b9939a8b52133e16dc909c3a41","slug":"5-terrorist-comes-delhi-ncr-for-terror","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में तबाही के लिए आ चुके हैं पांच आतंकी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में तबाही के लिए आ चुके हैं पांच आतंकी!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली व एनसीआर में तबाही फैलाने के लिए लश्कर के पांच खूंखार आतंकी मेवात में प्रवेश कर चुके हैं। ये राजधानी में मुंबई के 26/11 जैसा हमला करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान में बैठे लश्कर के आकाओं के निर्देश पर दिल्ली विधानसभा चुनाव वाले दिन यानी चार दिसंबर को तबाही के लिए इन्हें चुना गया था। गिरफ्तार लश्कर-ए-तैयबा के स्लीपर एजेंट मौलवी मो. शाहिद (28) और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ है। खुफिया विभाग के सहयोग से दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मो. शाहिद को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पिछले शनिवार (7 दिसंबर) की रात को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेवात और पलवल में दबिश देकर जराली गांव की मस्जिद के इमाम हाफिज मो. हारिफ और नूंह के मेवली गांव की मस्जिद के इमाम शाहिद को हिरासत में लिया था। दो दिन बाद इमाम हाफिज मो. हारिफ को छोड़ दिया गया, मगर शाहिद को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने मेवात के टाईं गांव के कारी राशिद की तलाश में भी सात दिसंबर को दबिश दी थी, लेकिन उसे पहले ही इसकी भनक लग गई और वह फरार हो गया। शाहिद और राशिद एक दूसरे के संपर्क में थे। राशिद भादस गांव की एक मस्जिद में चार साल से इमाम है। वहां उसने हाल में एक मदरसे का निर्माण कराया है। इसी गांव में एक अन्य मस्जिद के इमाम पर भी आईबी और पुलिस की नजर है। शाहिद की गिरफ्तारी के बाद से वह लापता बताया जा रहा है।