फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 players are in IPL of Gurgaon

IPL: ऐसा शहर, जिसने पैदा कर दी आधी टीम

Mon, 06 Apr 2015 01:26 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन
5 players are in IPL of Gurgaon

आईपीएल के आठवें सीजन के काउंटडाउन के साथ गुड़गांव में उत्साह चरम पर पहुंच गया है। अपने शहर के पांच खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलते देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी पलकें बिछाए हुए हैं। डीएलएफ में रहने वाले इस सीजन के सबसे महंगे क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ अन्य चार खिलाड़ी भी बल्ले और गेंद से क्रिकेट प्रेमियों का रोमांचित कराएंगे।

विज्ञापन


पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर बंगलूरू से खेलते आ रहे युवराज सिंह इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स से खेलते नजर आएंगे। दिल्ली ने युवराज को खरीदने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी, ऐसे में रोमांच और बढ़ गया है। इस बार युवराज का साथ गुड़गांव का जयंत यादव देंगे। जयंत भी इस बार दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से अपने स्पिन का कमाल दिखाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

क्या क्या हो रही है तैयारी

5 players are in IPL of Gurgaon

गुड़गांव के तीनों खिलाड़ी सचिन राणा, यजुवेंद्र सिंह चहल और मनविंद्र सिंह बिसला की तिकड़ी रॉयल चैलेंजर बंगलुरू का हिस्सा होंगे। सचिन राणा और यजुवेंद्र सिंह रणजी में पहले भी एक ही टीम का हिस्सा रहे हैं। यही नहीं दोनों के प्रदर्शन भी काफी सराहा गया है। पिछले सीजन तक कोलकाता नाइट राइडर्स का सितारा रहे मानविंदर सिंह बिस्ला से शहर के क्रिकेटप्रेमियों की उम्मीदें काफी बढ़ी हुई हैं।

बिसला के पिता सुल्तान सिंह बिस्ला कहते हैं कि मेरे लिए खुशी की बात है कि इस बार गुड़गांव के पांच शेर आईपीएल के मैदान में उतरेंगे। इनके प्रदर्शन से क्रिकेट खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। मानविंद्र ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है, मेरा नहीं पूरे हरियाणा का आशीर्वाद इन खिलाड़ियों के साथ है।

पिछले सीजन के रिकॉर्ड पर एक नजर

5 players are in IPL of Gurgaon

युवराज सिंह : 14 मैच में 135.25 की स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए थे। 8.25 के इकोनॉमी रेट से 14 मैच में पांच विकेट लिया था।

सचिन राणा : दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने 112.30 के स्ट्राइक रेट से 09 मैच में 73 रन बनाया था।
मनविंद्र सिंह बिसला : अभी तक आईपीएल 37 मैच में 761 रन बना चुका है।

जयंत यादव : ऑफ स्पिनर जयंत ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए 22.66 से विकेट लिए हैं। मगर अभी तक आईपीएल खेलने का मौका नहीं मिला है।

यजुवेंद्र सिंह चहल : टी-20 में अभी तक 45 मैच खेलकर 33 विकेट ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed