ये हैं AAP के 5 बड़े चेहरे, आरोपों से दागदार हैं जिनके दामन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी में फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। शनिवार को केजरीवाल सरकार ने कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटा दिया, तो रविवार को उन्होंने केजरीवाल पर 2 करोड़ घूस लेने के आरोप लगाए। हालांकि, यह पहली बार नहीं है कि आम आदमी पार्टी के विधायक और मंत्री विवादों में आए हो। इससे पहले भी आप के नेता कई मौकों पर सरकार की किरकिरी करा चुके हैं। ये हैं केजरीवाल के 5 मंत्री, जिनके दामन आरोपों से दागदार हैं।
संदीप कुमार सीडी मामला
संदीप कुमार 2015 में दिल्ली की सुल्तानपुर माजरा विधानसभा सीट से जीतकर विधायक बने। 2013 में भी उन्होंने चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वह अरविंद केजरीवाल के साथ 2012 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन आंदोलन में काम कर चुके हैं।
संदीप कुमार आम आदमी पार्टी में महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री थे। उनके पास एससी-एसटी कल्याण मंत्रालय का भी प्रभार था। लेकिन, पिछले साल सितंबर में एक ऐसी सीडी सार्वजनिक हुई, जिसमें संदीप कुमार 2 महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालात में नजर आए थे। आरोप है कि कुमार ने इन महिलाओं को राशन कार्ड बनवाने का झांसा देकर अपने जाल में फंसाया।
महिला का दावा था कि वह संदीप कुमार के पास राशन कार्ड बनवाने गई थी। महिला ने बताया कि उसे संदीप कुमार ने कोल्ड ड्रिंक पिलाई और कहा कि तुम टेंशन मत लो। महिला के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक में कुछ नशीला पदार्थ मिला हुआ था। महिला का कहना है कि कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद क्या हुआ, उसे इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले से दिल्ली की सियासत गरमाई थी। इसके बाद केजरीवाल ने उन्हें सरकार और पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।
घरेलू हिंसा में फंसे सोमनाथ भारती
लिपिका ने एक बार फिर से खुलासा करते हुए कहा था कि भारती ने बुरी तरह से उनका शोषण किया. उनके साथ हिंसा की। लिपिका ने बताया था कि पैसे मांगने पर भारती ने मुझे गालियां दी। उसके बाद मुझे कई थप्पड़ मारे और मेरा गला घोंटने की भी कोशिश की। उन्होंने मुझे धक्का दिया यह जानते हुए भी कि मैं 7 महीने की प्रेग्नेंट हूं। उसके बाद उन्होंने अपने कुत्ते को मुझपर अटैक करने को कहा। जब कुत्ते ने मुझपर अटैक किया तो वह देख रहे थे। मुझे कुत्ते ने पेट और प्राइवेट पार्ट सहित कई जगह पर काटा था।
दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को सोमनाथ भारती के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया। यह कार्रवाई अदालत ने दिल्ली पुलिस की अपील के बाद की। दिल्ली की स्थानीय अदालत में भारती ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी, लेकिन अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजय गर्ग ने इस मामले में अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। इसके बाद भारती की मुश्किलें और बढ़ गई।
फेक डिग्री में गिरफ्तार हुए जितेंद्र सिंह तोमर
अरविंद केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री रहे तोमर को पिछले साल दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। तोमर पर आरोप था कि उनकी डिग्री फेक है। तोमर को मंत्री पद से तब इस्तीफा देना पड़ा था, जब 2015 में यह मामला मीडिया की हेडलाइन बना। तोमर फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।
गौरतलब है कि त्रिनगर से विधायक तोमर को दिल्ली पुलिस की जांच के बाद नौ जून को गिरफ्तार किया गया था। बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने शिकायत की थी कि तोमर ने बिहार के एक कॉलेज से कानून की फर्जी डिग्री हासिल की थी।
दरअसल, जब जितेंद्र सिंह तोमर को केजरीवाल ने कानून मंत्री बनाया था, उसके कुछ दिन के बाद एक वकील ने दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी कि तोमर की कानून की डिग्री फर्जी है और उसकी जांच कराई जाए। कोर्ट मे हुई सुनवाई के दौरान सम्बंधित संस्थानों से जब रिकॉर्ड मंगाए गए तो पाया गया कि वाकई दिल्ली सरकार के कानून मंत्री जितेंद्र सिंह तोमर की डिग्री फर्जी है। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी तत्कालीन कानून मंत्री के खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें अरेस्ट कर लिया था।
अमानातुल्ला खान पर लगे छेड़खानी के आरोप
आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानातुल्ला खान पर साले की पत्नी से छेड़खानी के आरोप लगे थे। पीड़िता ने बताया था, 'अमानातुल्ला मेरे पति के साथ मेरी लड़ाई का फायदा उठाने की कोशिश में लगे रहते। मेरे पति की अनुपस्थिति में वो मेरे घर आते और मुझ पर दबाव बनाते। मैंने इस बात की शिकायत अपने पति से की। पहले तो वो भड़के पर बाद में अमानत से और अपनी बहन से बात करने के बाद वो पूरी तरह से बदल गए।'
पीड़िता ने कहा था, 'मेरे पति ने मुझसे कहा कि अगर तुम अमानतुल्ला की बात मान लेती हो, तो हमारे व्यापार में फायदा होगा और टेंडर भी मिलेंगे।' इस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी हो गया। उन्हें कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा।
वहीं, बीते दिनों अमानातुल्ला ने कुमार विश्वास पर बीजेपी और आरएसएस के एजेंट होने के आरोप लगाए। मामले ने तूल पकड़ा। विश्वास बगावत पर उतर आए, लेकिन केजरीवाल ने विश्वास का विश्वास जीता और अमानातुल्ला को निलंबित कर दिया।
प्रकाश झारवाल- महिला से बदसलूकी के आरोप
पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक वह (पीड़िता) 2 जून को पानी की समस्या के सिलसिले में ग्रेटर कैलाश स्थित दिल्ली जल बोर्ड के ऑफिस गई थी। वहां विधयाक के साथियों ने महिला के साथ बुरा व्यवहार किया। इतना ही नहीं उनलोगों ने महिला को जान से मारने की भी धमकी दी। जबकि खुद विधायक प्रकाश झारवाल ने महिला को धक्का दिया और उसके साथ कथित तौर पर गलत तरीके से पेश आए।
आम आदमी पार्टी के विधायकों पर कब-कब हुई कार्रवाई?
2. मनोज कुमार: धोखाधड़ी के केस में जुलाई 2015 में गिरफ्तार हुए।
3. सुरिंदर सिंह: मारपीट के केस में अगस्त 2015 में अरेस्ट।
4. सोमनाथ भारती: घरेलू हिंसा के केस में सितंबर 2015 में गिरफ्तार हुए।
5. अखिलेश त्रिपाठी: 2013 में दंगे कराने के आरोप में नवंबर 2015 में गिरफ्तार हुए।
6. महेंद्र यादव: दंगा कराने के केस में जनवरी 2016 में गिरफ्तरा हुए।
7. जगदीप सिंह: मारपीट के आरोप में मई 2016 में गिरफ्तार किए गए।
8. दिनेश मोहनिया: बुजुर्ग से मारपीट के मामले में जून 2016 में पुलिस उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस से उठा ले गई।
9. विधायक प्रकाश: जुलाई 8 में आम आदमी पार्टी के देवली से जारवाल पर एक महिला ने बदसलूकी और छेड़छाड़ का आरोप लगाया।
10. अमानतुल्ला खान: महिला को धमकाने के मामले में जुलाई 2016 में गिरफ्तार किए गए।
11. नरेश यादव: पंजाब में धार्मिक ग्रंथ के अपमान के आरोप में गिरफ्तार।