फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 funny moments of day first of delhi vidhan sabha session

जानिए दिल्ली विधानसभा सत्र के पहले दिन की 5 चुटकियां

Fri, 14 Feb 2014 02:27 PM IST
Updated Fri, 14 Feb 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
5 funny moments of day first of delhi vidhan sabha session

कांग्रेस के विधायक जयकिशन ने अदरक का टुकड़ा मुख्यमंत्री की सीट पर रख दिया। इस दौरान उन्होंने माचिस व कटर भी दिखाया। हंगामे और नारेबाजी के बीच 2:45 बजे फिर 20 मिनट के लिए फिर स्थगित किया गया।

विज्ञापन


अगली कार्यवाही 3:15 बजे शुरू हुई, लेकिन हंगामे के चलते तीन मिनट बाद ही 3:18 बजे फिर से 20 मिनट के लिए स्थगित हुआ। इस बार कार्यवाही एक घंटा 7 मिनट बाद शुरू हुई। ऐसा बार-बार हुआ। जानकारों का कहना है कि निर्धारित समय पर कार्यवाही शुरू नहीं होने पर उस दिन की कार्यवाही खत्म मानी जाती है।

विज्ञापन

जब सदन में लहराया पॉर्न मिनिस्टर का पर्चा

5 funny moments of day first of delhi vidhan sabha session

वंदेमातरम के साथ दोपहर दो बजे विधानसभा अध्यक्ष एमएस धीर ने जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई कानून मंत्री सोमनाथ भारती को भाजपा नेताओं ने पॉर्न मिनिस्टर का नाम दे दिया। हंगामा करते हुए भाजपा और कांग्रेस विधायक पॉर्न मिनिस्टर को बर्खास्त करने का नारा लगाते रहे। भाजपा विधायक आरपी सिंह बार-बार सोमनाथ भारती के डेस्क के सामने पॉर्न मिनिस्टर लिखित पोस्टर चिपका रहे थे। थोड़ी देर बाद वे वहां चूड़ी भी रखते दिखें।

स्पीकर ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर व्यवस्था देते हुए कहा कि कार्यवाही के लिए प्रस्ताव संबंधित मंत्री को भेज दिया गया। तभी नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए। इस बीच 2:10 बजे 30 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई। कार्यवाही फिर 2:40 बजे शुरू हुई लेकिन अब कांग्रेस विधायक अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए। इस बीच भाजपा विधायक आरपी सिंह ने पॉर्न मिनिस्टर का पर्चा लिखकर सदन में दिखाया।

विधायक ने ही मंत्री बर्खास्तगी के लिए वोटिंग करा ली

5 funny moments of day first of delhi vidhan sabha session

कानून मंत्री सोमनाथ भारती के इस्तीफे की मांग करते हुए कांग्रेस विधायक प्रह्लाद साहनी विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंच गए। उन्होंने उनके माइक से ही विधायकों से पूछा कि क्या सोमनाथ भारती को बर्खास्त कर दिया जाए? ग्रेस और भाजपा के सभी विधायकों ने हाथ उठाकर हां में जवाब दिया। बाद में साहनी ने कहा कि वोटिंग हो गई। अब सोमनाथ को बर्खास्त करो।

लेकिन कानून मंत्री हंगामे को देखते रहे और अपनी सीट पर बिना कोई प्रतिक्रिया दिए मुस्कुराते रहे। यहां तक कि जब उनके समीप विधायक इस्तीफे की मांग करते हुए पहुंचते तो भी वे मुस्कुराते रहते।

विज्ञापन

विधायकों को सदन स्थगित होने का पता ही नहीं चला

5 funny moments of day first of delhi vidhan sabha session

सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई कांग्रेस और भाजपा विधायक हंगामा करने लगे। करीब दस मिनट बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को आधे घंटे के लिए स्थगित करने का ऐलान किया। लेकिन शोर इतना अधिक था कि विधायक भी नहीं सुन पाए। बाद में पता चला कि आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है।

इस दौरान आम आदमी पार्टी से निकाले गए विधायक विनोद कुमार बिन्नी सत्र के दौरान अपने ही पार्टी के विधायकों से अलग-थलग दिखें। बैठे तो थे वे सत्ता पक्ष के ही तरफ लेकिन न तो वे अपनी पार्टी के विधायकों से बातचीत करते दिखें और न ही उनसे कोई बात करने को तैयार था।

सदन की कार्यवाही के दौरान ही बिजली हुई गुल

5 funny moments of day first of delhi vidhan sabha session

वक्त था दिल्ली इलेक्ट्रिसिटी रेग्यूलेटरी कमीशन का वार्षिक रिपोर्ट सदन के पटल पर पेश करने का। ऐन वक्त पर सदन की बिजली गुल हो गई। इस पर सदन में हो-हल्ला मचने लगा। भाजपा विधायक नरेश गौड़ ने चुटकी लेते हुए कहा कि सदन की जब लाइट जा रही है तो समझ सकते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार में दिल्ली में बिजली की स्थिति क्या होगी।

इसी बीच किसी ने सोमनाथ भारती के टेबल पर चूड़ी भी रख दिया। दरअसल, कुछ दिन पहले एक निजी चैनल ने खुलासा किया था कि सोमनाथ भारती एक विदेशी कंपनी मेडिगन सोल्यूशन्स से जुड़े थे। जिसे कैलीफोर्निया प्रांत, अमेरिका की सुपीरियर कोर्ट ने स्पैमर के लिए दोषी पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed