फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5-day mega celebration on Ambedkar Jayanti, 'Bhim Jyoti' to be the attraction at India Gate

Delhi NCR News: अंबेडकर जयंती पर 5 दिन का मेगा उत्सव, इंडिया गेट पर ‘भीम ज्योति’ बनेगा आकर्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:44 PM IST
विज्ञापन
- संविधान मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए युवाओं को जोड़ने की पहल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में 10 से 14 अप्रैल तक भव्य पांच दिवसीय मेगा उत्सव आयोजित किया जाएगा। दिल्ली सरकार के समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित इस ‘भीम ज्योति उत्सव’ का मुख्य कार्यक्रम इंडिया गेट के सामने कस्तूरबा गांधी मार्ग पर होगा। इस दौरान संविधान मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य, नाटक, वॉकथॉन, कार्यशालाएं और क्विज जैसे आयोजन किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य खासकर युवाओं और छात्रों को संविधान, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।
मंत्री रविंद्र इंद्राज ने बताया कि मुख्य स्थल पर बाबा साहेब के जीवन, विचारों और संघर्षों को दर्शाने वाली विशेष गैलरी लगाई जाएगी। साथ ही ‘भीम ज्योति’ नाम से एक विशेष लाइट इंस्टॉलेशन आकर्षण का केंद्र होगा, जो ज्ञान और जागरूकता का प्रतीक बनेगा। पांच दिवसीय आयोजन में संविधान मेला भी लगाया जाएगा, जिसमें छात्रवृत्ति, पेंशन, दिव्यांगजन और कौशल विकास जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी स्टॉल के माध्यम से दी जाएगी। डिजिटल वॉल के जरिए बाबा साहेब के जीवन और संविधान निर्माण की इंटरैक्टिव टाइमलाइन भी प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में देशभर से संत, समाजसेवी और बुद्धिजीवी भाग लेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन सिर्फ उत्सव नहीं, बल्कि संविधान की मूल भावना और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का एक सशक्त अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed