फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   5 day classes in cbse and kv schools

CBSE और KV में पढ़ने वाले बच्चों के लिए खुशखबरी!

Wed, 19 Mar 2014 06:20 PM IST
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव
शाहनवाज आलम/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 19 Mar 2014 06:20 PM IST
विज्ञापन
5 day classes in cbse and kv schools

नए सत्र से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) से संबंधित स्कूलों में अब सप्ताह में सिर्फ पांच दिन स्कूल जाना होगा। फिलहाल यह पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए लागू होगा। इस बाबत केंद्रीय विद्यालय संगठन ने केंद्रीय विद्यालयों के प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर दिया है। जबकि सीबीएसई ने फिलहाल स्वैच्छिक रखा है।

विज्ञापन


केवीएस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्कूल छह दिन लगेंगे, लेकिन पहली से पांचवीं कक्षा तक के छात्रों को अब सप्ताह में पांच दिन ही स्कूल आना होगा। जबकि इन कक्षाओं के शिक्षक छह दिन स्कूल आएंगे। इससे प्राथमिक कक्षाओं के लिए तरह-तरह की गतिविधियां और शिक्षकों को सीसीई स्कीम को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए और समय मिलेगा।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई)-2009 के प्रावधानों को ध्यान में रखकर फाइव डेज इन वीक की आवधारणा लागू किया गया है। इसे लागू करने के लिए विशेषज्ञों की एक कमेटी भी बनाई गई थी, जिसके सुझाव पर अमल करते हुए यह फैसला लिया गया है। कमेटी ने सुझाव दिया था कि छोटे बच्चों को सप्ताह में दो दिन छुट्टी मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई में भी होगा 5 दिन का नियम
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों में सप्ताह में 5 दिन का नियम लागू करने के लिए जल्द ही एक गाइडलाइन जारी की जाएगी। शिक्षकों को कैसे पढ़ाना है? क्या-क्या गतिविधियां करानी है। इसके लिए जिले अनुसार प्रिंसिपलों को प्रशिक्षण दिया गया है।

दरअसल, शहर के कई स्कूलों में फाइव डे इन वीक है, जबकि कुछ छह दिन कक्षा लगाते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सुविधा देते हुए पहली से पांचवीं कक्षा के सभी स्कूलों के लिए यह नियम तय किया है। आरटीई एक्ट के अनुसार पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 200 और छठी व आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए 220 वर्किंग डेज होने चाहिए।

बोर्ड के अनुसार अगर पांचवीं तक कक्षा में पांच दिन लागू किया जाता है तब भी 207 वर्किंग डे होंगे। वैसे भी केजी से पांचवीं तक के छात्र उतने परिपक्व नहीं होते हैं कि वे रोजाना छह घंटे स्कूल की कक्षाओं में बिता सकें, ऊपर से दो घंटे का समय उनके आने-जाने का होता है तो 1 घंटे तैयार होने और नाश्ता करने में निकल जाता है।


इस तरह छात्रों को स्कूल जाने से लेकर घर वापस आने तक में कुल 9 घंटे खर्च हो जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस पर अमल किया जा रहा है।

केवीएस के सहायक आयुक्त वाई अरुण कुमार ने कहा कि पांचवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए फाइव डे इन वीक लागू किया गया है। प्रिंसिपलों को आदेश जारी की जा चुकी है। नए सत्र में जारी गाइडलाइन की तर्ज पर ही स्कूल चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed