{"_id":"6adb7eda5fe67676230927e7","slug":"48-villages-in-delhi-to-be-urbanized-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160407-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नई इंडस्ट्री पॉलिसी से दिल्ली के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नई इंडस्ट्री पॉलिसी से दिल्ली के उद्योगों को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
स्टार्टअप और निर्यात नीति लागू करने की कार्ययोजना पर मंथन
औद्योगिक क्षेत्रों के कायाकल्प और बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में उद्योगों को बढ़ावा देने, नए कारोबार के अवसर तैयार करने और औद्योगिक क्षेत्रों की स्थिति सुधारने के लिए सरकार नई इंडस्ट्री पॉलिसी पर काम कर रही है। उद्योग मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को सचिवालय में विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर नई औद्योगिक नीति, स्टार्टअप नीति और निर्यात प्रोत्साहन नीति को लागू करने की कार्ययोजना पर चर्चा की। बैठक में औद्योगिक विकास से जुड़े कार्यों की समीक्षा भी की गई।
बैठक में दिल्ली की नई स्टार्टअप नीति और निर्यात प्रोत्साहन नीति को लागू करने के लिए जरूरी कदमों पर विचार किया गया। इन नीतियों के जरिए उद्यमियों को कारोबार बढ़ाने और नए अवसर तलाशने में मदद देने की दिशा में काम किया जा रहा है। हालांकि, इनके लागू होने की समयसीमा अभी सामने नहीं आई है।
औद्योगिक क्षेत्रों का होगा कायाकल्प
औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना भी बैठक के प्रमुख मुद्दों में शामिल रहा। उद्योग मंत्री और अधिकारियों ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों के कायाकल्प के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा की। बेहतर बुनियादी ढांचे से उद्योगों के संचालन और कारोबार से जुड़ी मुश्किलें कम करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
युवा उद्यमियों पर फोकस
सिरसा ने कहा कि दिल्ली को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए कारोबार शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने की प्रक्रिया आसान बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य खासकर युवा उद्यमियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और कारोबार के अनुकूल माहौल तैयार करना है।