{"_id":"983d3425fc2023c541946ab451d1f54a","slug":"48-hours-made-clean-record-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"48 घंटे सफाई कर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
48 घंटे सफाई कर बनाया रिकॉर्ड
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2015 07:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 60 में लगातार 48 घंटे तक सफाई कर छात्रों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। दो दिन से चल रहे सफाई अभियान का बुधवार को समापन हो गया।
विज्ञापन
छात्रों ने नगर निगम कर्मचारियों के साथ मिलकर करीब एक दर्जन कालोनियों की सफाई की। नगर आयुक्त ने छात्रों की इस मुहिम की सराहना की है। साथ ही सभी छात्रों को सम्मानित किया गया है।
यूपी सरकार के ‘क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी’ अभियान के तहत छात्रों ने वार्ड-60 में सोमवार को सुबह 11 बजे सफाई अभियान शुरू किया था।
उन्होंने लगातार 48 घंटे तक नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर श्यामपार्क एक्सटेंशन, राजेंद्र नगर सेक्टर-तीन, इंदिरा कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड आदि कॉलोनियों में सफाई की। बुधवार सुबह 11 बजे इंदिरा कॉलोनी में सफाई अभियान समाप्त हुआ।
विज्ञापन
जोनल प्रभारी सुनील राय ने सभी छात्रों को सम्मानित किया। अंत में नगर आयुक्त आरके यादव भी छात्राें से मिलने पहुंचे। उन्होंने छात्रों के इस कदम की प्रशंसा की।
विज्ञापन
छात्रों का नेतृत्व कर रहे आरिफ खान का कहना है कि इस अभियान में नगर निगम और स्थानीय लोगों का पूरा साथ मिला। लोगों का साथ इस तरह मिलता रहा, तो एक दिन पूरा देश साफ और स्वच्छ होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेकर छात्रों ने गाजियाबाद में लगातार 48 घंटे तक सफाई अभियान चलाकर रिकार्ड बनाया है। सफाई अभियान पूरा होने के बाद भी छात्रों का कहना था कि वह थके नहीं है।
अगले 48 घंटे भी लगातार सफाई कर सकते हैं। छात्रों ने बताया कि अभियान को देशभर में चलाएंगे। साथ ही हरियाणा के फरीदाबाद में लगातार सौ घंटे सफाई अभियान चलाए जाने की उन्होंने जानकारी दी।