{"_id":"69c5b0559c96e562cc044723","slug":"48-delhi-villages-to-be-urbanized-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Urbanization: दिल्ली के 48 गांव होंगे शहरीकृत, एमसीडी की स्थायी समिति के समक्ष प्रस्ताव पेश, यहां देखें लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Urbanization: दिल्ली के 48 गांव होंगे शहरीकृत, एमसीडी की स्थायी समिति के समक्ष प्रस्ताव पेश, यहां देखें लिस्ट
Fri, 27 Mar 2026 03:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
विनोद डबास, नई दिल्ली
विनोद डबास, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Mar 2026 03:47 AM IST
सार
डीएमसी एक्ट के तहत इस बारे में एमसीडी की स्थायी समिति को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति के बाद यह दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
एमसीडी मुख्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी के विकास को नई दिशा देने की तैयारी के तहत दिल्ली के 48 ग्रामीण गांवों को शहरीकृत गांव घोषित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। डीएमसी एक्ट के तहत इस बारे में एमसीडी की स्थायी समिति को प्रस्ताव भेज दिया गया है। वहां से स्वीकृति के बाद यह दिल्ली सरकार को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
प्रस्ताव की पृष्ठभूमि दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने तैयार की है। उसने प्रस्ताव में मास्टर प्लान दिल्ली-2041 (एमपीडी-2041) में लैंड पूलिंग, हरित क्षेत्र विकास, मौजूदा क्षेत्रों के पुनरुद्धार और ट्रांजिट ओरिएंटेड डेवलपमेंट जैसी रणनीतियों को प्रमुखता देने का हवाला दिया है। इनके क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों को भी शहरी ढांचे में लाने की आवश्यकता महसूस की गई।
विज्ञापन
20 फरवरी को डीडीए ने दी थी मंजूरी
डीडीए ने 20 फरवरी को बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद 27 फरवरी को उप-निदेशक (योजना), लैंड पूलिंग ने एमसीडी को पत्र भेजकर इन गांवों को शहरी घोषित करने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया। अब एमसीडी ने इसे आगे बढ़ाते हुए स्थायी समिति के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
विज्ञापन
इन गांवों को किया जाएगा शहरीकृत
पल्ला, सिंगोला, मुंगेशपुर, निजामपुर, फतेहपुर बेरी, झटीकरा, कंगनहेड़ी, रावता, ढांसा, कादीपुर, चिल्ला, बकोली, हमीदपुर, सांगरपुर, ताजपुर कलां, दौलतपुर, राजपुर कलां, औचंदी, शाहपुर गढ़ी, रासिदपुर, टटेसर, जगतपुर, पुर शाहदरा, सभापुर, बदरपुर खादर, खानपुर खनल, जाफराबाद, चंदन होला, बडूसराय, दौराला, घुमनहेड़ा, जैतपुर, राघोपुर, शिकारपुर, नानकहेड़ी, बाकरगढ़, गालिबपुर, ईसापुर, कैर, मुंडेला कलां, मुंडेला खुर्द, सुरखपुर आदि।