फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   47 percent voting in rajauri garden by election

राजौरी गार्डन उपचुनाव: शांतिपूर्वक मतदान संपंन, 47 फीसदी ने किया मतदान 

Mon, 10 Apr 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 10 Apr 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
47 percent voting in rajauri garden by election
राजौरी गार्डन उपचुनाव - फोटो : राजौरी गार्डन उपचुनाव

दिल्ली की एक विधानसभा सीट राजौरी गार्डन उपचुनाव पर उतरे उम्मीदवारों का भाग्य शनिवार को इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में बंद हो गया। रविवार सुबह आठ बजे से शुरू हुआ मतदान के दौरान दिनभर छिटपुट घटनाओं को छोड़ दे तो पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपंन हो गई।

विज्ञापन


मगर मतदाताओं का उपचुनाव में बीते चुनाव जैसा जोश नहीं दिखा। यही वजह रहा कि उपचुनाव में महज 47 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में इसी सीट पर 72.02 फीसदी ने मतदान किया था। जो इस बार 35 फीसदी कम है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारियों के मुताबिक रविवार सुबह से लेकर शाम छह बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलती रही। छह बजे के बाद भी कई बूथ पर लोगों की कतार रही जो कि सात बजे तक खत्म चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पोलिंग बूथ पर इस बार ईवीएम के साथ वोटर वेरीफिकेशन पेरिफेरल ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) लगाया था। इसे लेकर भी कई पोलिंग बूथ पर दिक्कतें आई थी। बताया जा रहा है कि कुल 35 से 38 जगहों पर वीवीपीएटी को बदला गया।

इसी तरह छह जगह पर गड़बड़ी और शिकायतों के बाद ईवीएम मशीन को भी बदला गया। बताया जा रहा है कि कुछ पोलिंग बूथ पर मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं होने को लेकर नोकझोक भी हुई।

आठ बजे से 11 बजे से तक महज 11 फीसदी वोट

47 percent voting in rajauri garden by election
राजौरी गार्डन उपचुनाव - फोटो : राजौरी गार्डन उपचुनाव

छुट्टी वाला दिन होने और गरमी के चलते सुबह की पाली में मतदाताओं ने जोश नहीं दिखाया। सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ तो सुबह 11 बजे  तक महज 11 फीसदी ने वोट किया।

दोपहर एक बजे 20 फीसदी ने वोट किया। दोपहर बाद थोड़ी तेजी आई तो 3 बजे तक 35 फीसदी ने मतदान कर दिया था। मगर पांच बजे तक मतदान करने वालों का आंकड़ा 43 फीसदी तक पहुंचा। शाम होते-होते यह संख्या 47 फीसदी तक ही पहुंच पाई।

बीते विधानसभा चुनावों के आंकड़ों नजर डाले तो यहां का वोटर्स जमकर वोट बरसाया था। 2015 में यहां 72 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ था तो 2013 केविधानसभा में इस सीट पर 68.94 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। मगर इस बार राजौरी गार्डन के मतदाता 50 फीसदी से भी कम मतदान करके सेकेंड डिविजन पास हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed