Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   46 accused were arrested in Operation Shastra.

Delhi NCR News: ऑपरेशन शस्त्र में 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:38 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। अपराधियों और आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए 14 और 15 जुलाई को रोहिणी जिला पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन शस्त्र के तहत पुलिस ने 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 19 पिस्टल, 26 कारतूस, नौ चाकू और एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। उत्तरी परिक्षेत्र के संयुक्त आयुक्त विजय सिंह ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान 210 पुलिसकर्मियों वाली 15 टीमों ने 106 जगहों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 101 पार्कों की जांच की गई, 60 गाड़ियों से काली फिल्में हटाई गईं, 46 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और 23 आरोपियों से मुचलका भरवाया गया। अभियान के दौरान चार सौ हिस्ट्री-शीटरों का सत्यापन कर आठ सक्रिय हिस्ट्री-शीटर और एक भगोड़े को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा 23 आरोपियों को पाबंद किया गया। रोहिणी जिले ने इस साल अब तक 155 अवैध हथियार और 287 कारतूस बरामद कर चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed