फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   44 Youth detained in rave party in gurgaon

गुड़गांव में रेव पार्टी करते रंगे हाथ पकड़ाए लड़के-लड़कियां

Thu, 25 Dec 2014 04:17 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
44 Youth detained in rave party in gurgaon

बुधवार की रात गुड़गांव पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ मिलकर गुड़गांव के एक फार्म हाउस पर छापा मारा। पुलिस ने यहां से रेव पार्टी कर रहे चालीस लड़कों सहित चार लड़कियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियां युवा हैं और तावड़ू के एक फार्म हाउस में रेव पार्टी करने के लिए जमा हुए थे।

पुलिस कमीश्नर नवदीप सिंह विर्क का कहना है कि इस बात की जांच की जा रही है कि पकड़े गए लोगों ने कौन सा नशा किया था।

पुलिस का कहना है कि पकड़े गए ज्यादातर युवाओं ने नशा कर रखा था। बुधवार रात को छापेमारी के दौरान घटना स्थल से पुलसि को नशे का कुछ सामान भी मिला है। इस बात की जांच की जा रही है कि नशा किस तरह का है और इसे कहां से मंगाया गया।
विज्ञापन

बड़े नाम का भी हो सकता है खुलासा

44 Youth detained in rave party in gurgaon

रेव पार्टी एक फार्म हाउस में चल रही थी ‌इसलिए इस बात की संभावना है कि इसके पीछे किसी बड़े आदमी का भी हाथ हो सकता है।

हालांकि इस बारे में पुलिस का कहना है कि पकड़े गए लोगों के बारे में अभी जांच चल रही है। ऐसे में अभी यह नहीं बताया जा सकता कि इनके नाम क्या हैं और इनका संबंध किन परिवारों से है।

बता दें कि पुलिस को बुधवार रात यह सूचना मिली थी कि गुड़गांव के एक फार्म हाउस में रेव पार्टी चल रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने बताई गई जगह पर छापा मारा और पार्टी करते लगभग 44 लोगों को गिरफ्तार किया।

मामले की जांच अभी भी चल रही है। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही पकड़े गए लोगों को ब्योरा देना संभव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed