फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   428 more corona positive in Delhi, one dead

दिल्ली में 428 और कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत, कुल 5532 मरीज

Thu, 07 May 2020 12:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 07 May 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
428 more corona positive in Delhi, one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 428 और पॉजिटिव पाए गए, जबकि एक की मौत हुई है। दिल्ली में कुल मरीजों की संख्या 5532 हो चुकी है। मंगलवार को 74 मरीज ठीक हो गए और अब तक 65 लोगों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राहत की खबर यह है कि अब तक 1542 मरीज डिस्चॉर्ज हो चुके हैं। दिल्ली में अब तक 71934 लोगों की जांच हो चुकी है। कोरोना संक्त्रस्मित 695 मरीज होम आइसोलेशन पर हैं, जिन्हें घर जाकर मेडिकल टीम हर दिन एचसीक्यू दवा दे रही है। इनके अलावा 1299 मरीज बड़े अस्पतालों में भर्ती हैं। 
विज्ञापन


कोरोना के लिए सरकार ने लांच किया ट्विटर हैंडल
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस से फैली बीमारी के बारे में सटीक सूचना देने के लिए बुधवार को एक ट्विटर हैंडल लांच किया। @DelhiVsCorona पर कोविड-19 से जुड़े सभी सवालों और शिकायतों का समाधान मिलेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस हैंडल की निगरानी के लिए विशेषज्ञों की एक टीम बनाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह टीम सरकारी अस्पतालों के आंकड़ों से हर पल अपडेट रहेगी। जरूरत होने पर वह इसकी सूचना संबंधित यूजर को दे देगी। इसके साथ ही टीम दिल्ली सरकार के अस्पतालों में मरीजों और डॉक्टरों की समस्याओं का भी समाधान करेगी। यूजर राशन, चेकअप, अस्पताल से संबंधित शिकायतों को इस हैंडल पर टैग कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed