42 गांवों के दो लाख लोगों को मिलेगा मीठा पानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेनीवैल शुरू होने से दुधौला, नंगला भीखू, मीरनपुर, सिकंदरपुर, भुरजा, कलवका, पातली कलां, पातली खुर्द, आलापुर, बघौला, फिरोजपुर, अगवानपुर, पृथला, गदपुरी, हरफली, सोफ्ता, छपरौला, सहराला, देवली, ततारपुर, जटौला, असावटी, डूंडसा, मेंदापुर, मांदकौल, जनौली, फज्जूपुर, भनकपुर, समयपुर, खंदावली सहित 42 गांवों को फायदा मिलेगा।
दुधौला में बनेगा प्रमुख बूस्टर
रेनीवैल योजना के तहत पृथला क्षेत्र के 42 गांवों सहित पलवल के 20 और हथीन के 21 गांवों को पानी उपलब्ध कराने के योजना है। योजना के अंतर्गत गांव दुधौला में प्रमुख बूस्टर बनाकर वहीं से पलवल हथीन क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी। पृथला क्षेत्र में दुधौला, पृथला, जनौली और भनकपुर में आईबीएस सब बूस्टर के माध्यम से सभी गांवों मे पानी की आपूर्ति की जाएगी।
गांव में परियोजना के तहत आईबीएस सब बूस्टर बनना तय हुआ है। इसके लिए ग्राम पंचायत ने जमीन देने की पेशकश कर दी है। बूस्टर के माध्यम से आसपास के गांवों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।-सचिन माढोतिया, सरपंच गांव भनकपुर
योजना बनाकर सरकार के पास भेज दी गई है। जल्द ही राशि मंजूरी के बाद इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा। लोगों को यमुना का मीठा पानी उपलब्ध कराया जाएगा।-ललित अरोड़ा, एसई, जनस्वास्थ्य विभाग