नोएडा में 11 बिल्डर प्रोजेक्टों में 4000 करोड़ की गड़बड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में निर्माणाधीन 11 बिल्डर प्रोजेक्टों में करीब 4000 करोड़ रुपए की गड़बड़ी पकड़ी गई है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से जारी ऑडिट रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
खरीदारों से जितने पैसे लिए गए, उतने पैसे खर्च नहीं किए गए। इससे यह प्रतीत हो रहा है कि पैसे का उपयोग प्रोजेक्ट के अलावा कहीं और भी किया गया।
दरअसल, नोएडा प्राधिकरण ने पिछले वर्ष क्यूरी एंड ब्राउन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से 14 बिल्डर प्रोजेक्टों का ऑडिट शुरू कराया थी। इसकी रिपोर्ट दिसंबर तक देनी थी। लेकिन अब यह रिपोर्ट सामने आई है।
सवाल उठ रहा कि आखिर पैसा गया कहां
इसमें 11 प्रोजेक्टों की रिपोर्ट में ऑडिट एजेंसी ने बताया है कि जितनी राशि बिल्डरों ने निवेशकों से प्राप्त की है उतनी खर्च नहीं की है। यही नहीं प्राधिकरण का बकाया भी नहीं दिया।
इससे यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह पैसे कहां गए। इस संबंध में इन सभी बिल्डरों को प्राधिकरण की तरफ से नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है।
यही नहीं ऑडिट एजेंसी की रिपोर्ट से उत्तर प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के चेयरमैन को भी अवगत कराया जा रहा है।
सूत्रों के मुताबिक छह बिल्डर प्रोजेक्टों के आय और खर्चे में 2500 करोड़ का भारी अंतर पाया गया। वहीं पांच बिल्डर प्रोजेक्टों के आय और व्यय में करीब 1000 से 1500 करोड़ का अंतर पाया गया है। तीन प्रोजेक्टों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।