यकीन नहीं करेंगे लेकिन केजरीवाल ने तोड़ा वादा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टियों को धूल चटाते हुए आम आदमी पार्टी जिस तरह से सत्ता में आई थी उस वक्त लगा था कि अब कोई मजबूरी नहीं है कि वो अपने किए वादे पूरे न कर सकें।
लेकिन ऐसा लगता नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव और इस विधानसभा चुनाव में जिस वादे ने पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी वह वादा पूरा होता फिल्हाल नहीं दिख रहा।
14 फरवरी को सीएम पद की शपथ लेने के बाद केजरीवाल ने अपने भाषण में दिल्ली की जनता से एक वादा किया था। जिसे पूरा करने के लिए उनकी सरकार ने आदेश भी पास किए थे। लेकिन उनका वही आदेश अब झूठा साबित होता दिख रहा है।
400 से अधिक होमगार्ड पद से हटाए गए
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के तीन दिन के अंदर ही 17 फरवरी को सीएम केजरीवाल ने संविदा कर्मियों को राहत देते हुए अपने अगले आदेश तक नौकरी से नहीं हटाने का आदेश दिया था।
लेकिन सरकार के इस आदेश का असर एक महीने बाद ही खत्म होता दिख रहा है। जानकारी के अनुसार संविदा कर्मियों को न हटाए जाने के सरकारी आदेश के बावजूद 400 से अधिक जवान हटा दिए गए हैं।
इस मामले में होमगार्ड जवानों ने बुधवार को मुख्यमंत्री की जन शिकायत में ज्ञापन भी दिया। जवानों को मिले आदेश में जिलास्तर पर जवानों के नाम शामिल करके 18 मार्च से इनकी ड्यूटी खत्म माने जाने का जिक्र है।