{"_id":"5e9b0bf18ebc3e6fa2576315","slug":"40-years-old-woman-accused-for-coughing-an-spitting-in-delhi-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: दुकान में खांसकर थूकने लगी महिला, पुलिस के समझाने पर की बदसलूकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: दुकान में खांसकर थूकने लगी महिला, पुलिस के समझाने पर की बदसलूकी
Sat, 18 Apr 2020 11:16 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहरी दिल्ली के रानी बाग इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब करीब चालीस वर्षीय महिला खांसकर दुकान में ही थूकने लगी। महिला ने मुंह पर मॉस्क भी नहीं लगाया हुआ था। लोगों ने उसे ऐसा करने से रोका तो वह हंसने लगी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी आरोपी महिला ने बदसलूकी की।
पुलिस ने उसके परिजनों को बुलाया तो पता चला कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बाद में महिला को शाहदरा स्थित इहबास अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया। बताया गया कि महिला का पहले से ही यहां इलाज चल रहा है।
जिला पुलिस उपायुक्त का कहना है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसीलिए उसने ऐसी हरकत की। पुलिस के मुताबिक वारदात शनिवार सुबह रानी बाग इलाके में एमटूके सिनेमा के पास एक नामी आउटलेट में हुई। यहां महिला दुकान में पहुंची। महिला ने मॉस्क नहीं लगाया था।
विज्ञापन
अंदर आते ही वह खांसकर थूकने लगी। लोगों ने ऐसा करने से मना किया तो वह पहले हंसने लगी, बाद में शोर-शराबा करने लगी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से बातचीत करने का प्रयास किया तो महिला पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी करने लगी।
पुलिस ने किसी तरह महिला के भाई से संपर्क कर उसे बुलाया तो उसकी मानसिक स्थिति खराब होने के बारे में पता चला। बाद में महिला को इहबास अस्पताल भिजवा दिया गया। अब पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कह रही है।