फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   40 lakh population of Delhi got relief from Center

दिल्ली की 40 लाख की आबादी को मिली केंद्र से राहत, लाना पड़ा अध्यादेश

Thu, 24 Dec 2020 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Dec 2020 06:20 AM IST
विज्ञापन
40 lakh population of Delhi got relief from Center
DDA

दिल्ली की अनधिकृत कालोनियों, जेजे क्लस्टर व ग्रामीण इलाके में बिना इजाजत बने घरों व व्यावसायिक इमारतों पर बुलडोजर चलने का खतरा टल गया है। केंद्र सरकार से इसके लिए बने अस्थायी कानून की अवधि तीन साल बढ़ा दी है। ऐसे में इन इमारतों को सुरक्षा कवच मिल गया है। अधिकारियों का कहना है कि इस बीच डीडीए व एमसीडी इन मकानों को नियमित करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर लेंगी। इससे भविष्य में इनके टूटने का खतरा नहीं रहेगा।

विज्ञापन


दरअसल, दशकों से अनधिकृत कालोनियों में बड़े पैमाने पर निर्माण बिना कानूनी मंजूरी के लिए किए जाते रहे हैं। इन निर्माणों पर तोड़फोड़ या सीलिंग होने का खतरा हमेशा बना रहता है। 2008 में केंद्र सरकार ने इनको संसद के एक कानून से अस्थायी तौर पर सुरक्षा कवच मुहैया कराया था। सरकार ने 2008 में दिल्ली स्पेशल प्रोविजन एक्ट से एक साल के लिए इस तरह के निर्माण को राहत दी। उस वक्त अवधि एक साल की रखी गई थी। बाद में इसे तीन बार एक-एक साल के लिए बढ़ाया गया। 
विज्ञापन


2011 में अस्थायी कानून को तीन साल के लिए बढ़ा दिया। 2014 में  इसकी अवधि 31 दिसंबर 2020 तक के लिए बढ़ा दी गई थी। हर बार कानून  बढ़ाते वक्त सरकार की तरफ से दलील रही है कि इस बीच  कानों का नियमित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली  जाएगी, लेकिन अलग-अलग वजहों से बीते करीब 12 सालों में यह संभव नहीं हो सका है। माना जाता है कि करीब चालीस लाख आबादी इसकी जद में आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस बार कॉलोनियों का तेजी से नियमन केंद्र सरकार कर रही है। पीएम उदय पोर्टल पर अभी तक करीब 3.62 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। वहीं,  .27 लाख से ज्यादा संपत्तियों का जियो सर्वे व 2,821 लोगों को अथराइजेशन स्लिप और कन्वेंश डीड दे दी गई है। अगले तीन साल में सरकार की योजना दिल्ली की सभी कॉलोनियों  को नियमित कर देने की है। इससे किसी मकान पर टूटने का खतरा नहीं रहेगा।


शीतकालीन सत्र न होने से लाना पड़ा अध्यादेश
एक्ट की अवधि पूरी होने पर हर बार डीडीए अपने बोर्ड बैठक में मंजूरी देकर उसे केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजता है। समय बढ़ जाने से मकानों को सुरक्षा मिल जाती थी। इस बार में भी डीडीए बोर्ड ने प्रस्ताव पास कर केंद्र के पास भेज दिया था। लेकिन इस बार दिक्कत शीतकालीन सत्र न होने से आई है। सरकार को इस वजह से तीन साल के लिए अध्यादेश लाना पड़ा है। इससे अनधिकृत कालोनी, जेजे क्लस्टर व दिल्ली देहात के मकानों व व्यावसायिक इमारतों को सुरक्षा मिल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed