एक डेयरी में दो दिन में मरीं 40 भैंसें: बियर फैक्टरी से आया था चारा, पीड़ित को लाखों का नुकसान, दहशत में लोग
भैंसों के लिए चारा राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित बियर फैक्टरी से लाया गया था। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही इस मामले का पता चल सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुरुग्राम के सोहना के गांव कादरपुर में जहरीला चारा खाने से दो दिन में 40 भैंसें मर गईं। भैंसों के मरने की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक विभाग से डॉक्टर मौके पर जांच के लिए पहुंच गए। मृत भैंसों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दो दिन में 40 भैंसों के मरने से गांव में अन्य पशु मालिकों में दहशत का माहौल है।
पशु मालिक कादरपुर निवासी खेमराज ने सेक्टर-65 थाना पुलिस में शिकायत दी है। उसने बताया कि वह दूध की डेयरी का काम करता है। गुरुवार व शुक्रवार को अचानक से चारा खाने के बाद भैंसें मर गईं। उन्होंने बताया कि करीब 30 भैंस दूध देने वाली थी और 10 भैंस दूध नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि भैंसों के लिए चारा राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित बियर फैक्टरी से लाया गया था।
उसी चारा में जहरीला पदार्थ था। मौके पर पहुंचे पशु चिकित्सक ने बताया कि पोस्टमार्टम आने के बाद ही इस मामले का पता चल सकेगा। भैंसों को मरने से पशु मालिक को करीब 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। थाना प्रभारी सुधीर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
जांच के लिए डॉक्टरों की टीम गठित
पशु चिकित्सक डॉ पुनीता ने बताया कि गांव में पशुओं के मरने की सूचना मिली है। मामले की जांच को लेकर चार डॉक्टरों की एक टीम गठित की गई है। टीम भैसों का पोस्टमार्टम के साथ-साथ सीड पाउडर का सैंपल भी लेंगे। इसके साथ डेयरी में बची अन्य भैंसों का भी चेकअप किया जाएगा।