फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 ships including the grand car was thrashed student's death.

कार ने दादा-पोतों समेत 4 को रौंदा, छात्र की मौत

Fri, 19 Feb 2016 09:54 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
अमर उजाला, मुरादनगर Updated Fri, 19 Feb 2016 09:54 AM IST
विज्ञापन
4 ships including the grand car was thrashed student's death.
राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर उखलारसी पेट्रोप पंप के सामने बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने पैदल सड़क पार कर रहे दादा, पोते समेत चार लोगों को रौंद दिया।
विज्ञापन


हादसे मे एक छात्र की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर भाग गया, राजमार्ग पर जाम लग गया। राहगीरों की आधे घंटे की मशक्कत कर जाम खुलवाया गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया है, चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, उखलारसी गांव में आयुध निर्माणी कर्मचारी सैंद्रपाल परिवार सहित रहते है। सेंदरपाल पोते लक्की (11), कार्तिक उर्फ राजा (13) और गांव के मोनू के साथ गांव के सामने फार्म हाउस में सगाई समारोह में गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापस लौटते वक्त चाराें पैदल सड़क पार कर रहे थे। गाजियाबाद की ओर से आती तेज रफ्तार कार ने दादा, पोतों और मोनू को रौंद दिया। पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

हालत गंभीर देख लक्की को गाजियाबाद स्थित अस्पताल रेफ र किया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वह कक्षा चार का छात्र था, उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सैंद्रपाल, कार्तिक और मोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।


शालीमार गार्डन में नाले में घुसी कार, बचे युवक
तेज रफ्तार कार बृहस्पतिवार सुबह शालीमार गार्डन मेन के नाले में घुस गई। शालीमार गार्डन निवासी अमित अपने दोस्त के साथ सुबह किसी काम से दिल्ली गए थे।

लौटते समय शालीमार गार्डन की मेन रोड पर सामने से अचानक एक साइकिल सवार युवक आ गया। उसे बचाने के लिए अमित ने तेजी से स्टीयरिंग को बायीं ओर घुमाया।

इस दौरान उसकी कार अनियंत्रित हो गई और नाले में जा घुसी। आसपास मौजूद लोगों ने अमित और उसके दोस्त को बाहर निकाला।  नाले की दीवार नहीं थी, जिसके चलते कार अंदर घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed