फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 schools receive bomb threat mails, turn out hoaxes

Delhi Bomb Threat: दिल्ली में चार स्कूलों को बम की धमकी के ईमेल, जांच में निकले फर्जी

Fri, 24 Oct 2025 04:06 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 24 Oct 2025 04:06 PM IST
सार

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग चार स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे, जो जांच में झूठे साबित हुए।

विज्ञापन
4 schools receive bomb threat mails, turn out hoaxes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह फिर से चार स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिले। इसके बाद प्रशासन ने तुरंत स्कूल खाली करवाए और पूरी जांच की। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग चार स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल भेजे गए थे, जो जांच में झूठे साबित हुए।

विज्ञापन


अग्निशमन विभाग के अनुसार, द्वारका सेक्टर 16 स्थित सीआरपीएफ स्कूल में बम की धमकी के संबंध में पहली कॉल सुबह 8.15 बजे आई, इसके बाद 8.20 बजे नांगलोई स्थित संत दर्शन पब्लिक स्कूल से एक और कॉल आई। सुबह करीब 8.51 बजे गोयला डेयरी इलाके के शांति ज्ञान निकेतन से भी ऐसी ही एक कॉल आई और चौथी धमकी सुबह 10.33 बजे प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल से मिली।
विज्ञापन


घटनास्थलों पर फायर सर्विस की कई टीमें, स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड तुरंत पहुंच गए। सभी जगहों की अच्छी तरह से तलाशी ली गई, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों के मुताबिक, अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ये ईमेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे कौन लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed