फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 died in crackers car

पटाखों से भरी कार में चार बच्चों की मौत

Mon, 09 Mar 2015 12:44 PM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:44 PM IST
विज्ञापन
4 died in crackers car

गाजियाबाद के साहिबाबाद के फर्रुखनगर इलाके में रविवार को पटाखों से भरी कार में धमाके के साथ लगी आग में चार मासूम जिंदा जल गए। जबकि बच्चों को बचाने के चक्कर में पिता पटाखा व्यापारी रिजवान व पड़ोसी कृष भी झुलस गए। घर के बाहर खड़ी कार में बच्चे गाने सुनने के लिए बैठे थे।

विज्ञापन


तभी धमाका हो गया। एसएसपी धर्मेंद्र सिंह के अनुसार कार में आग शायद शार्ट सर्किट से लगी है। पटाखा व्यापारी रिजवान के खिलाफ लापरवाही और विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फर्रुखनगर निवासी रिजवान भाई के साथ पटाखा फैक्ट्री चलाते हैं। रविवार दोपहर रिजवान को दिल्ली स्थित द्वारका में शादी समारोह में आतिशबाजी के लिए पटाखे लेकर जाना था। वह फैक्ट्री से अपनी कार में पटाखों की आठ पेटियां भरकर लाए और घर के पास बने खाली प्लॉट में कार खड़ी कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी समारोह में आतिशबाजी के लिए पटाखे लेकर जाना था

4 died in crackers car

इस दौरान उनकी बेटी अक्शा (4), बेटा फरहान (7) और ढाई वर्षीय बेटी फारिया और रिजवान के भाई साजिद का बेटा फरहान (6) कार में बैठकर गाने सुनने लगे। अचानक कार में जोरदार धमाका हुआ तो रिजवान बाहर दौड़े। उन्होंने देखा कार में आग लगी है और बच्चे आग की लपटों में थे।

उन्होंने बच्चों को जैसे-तैसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक बच्चे दम तोड़ चुके थे। बचाव करते हुए पड़ोस में रहने वाले प्रवीन का पुत्र कृष (12) भी झुलस गया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है। कार की वायरिंग में हुए शॉर्ट सर्किट की चिंगारी से आग पटाखों में लगी और धमाका हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed