फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   4 arrested including kingpin who stole expensive equipment from towers

Delhi: टावरों से महंगे उपकरण चुराने वाले गिरोहर का पर्दाफाश, पुलिस ने सरगना समेत चार को किया गिरफ्तार

Thu, 21 Mar 2024 07:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 21 Mar 2024 07:34 AM IST
सार

पुलिस ने सरगना पुनीत कुमार उर्फ बॉम्बे, परवीन राणा उर्फ सोनू ठाकुर, सुमित राणा और रिसीवर सलमान को गिरफ्तार किया है। गिरोह के बदमाश पुनीत बॉम्बे गैंग के नाम से भी जाने जाते थे।

विज्ञापन
4 arrested including kingpin who stole expensive equipment from towers
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मोबाइल टावरों से अत्यधिक महंगी रेडियो रिमोट यूनिट (आरआरयू) चुराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर सरगना पुनीत कुमार उर्फ बॉम्बे, परवीन राणा उर्फ सोनू ठाकुर, सुमित राणा और रिसीवर सलमान को गिरफ्तार किया है। गिरोह के बदमाश पुनीत बॉम्बे गैंग के नाम से भी जाने जाते थे। इनके खिलाफ दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गाजियाबाद के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 46 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त राकेश पावरिया के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में हाल में आरआरयू चुराने की घटनाओं को देखते हुए एसीपी पंकज अरोड़ा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर सुनील कुमार कालखंडे, एसआई राजकिरण, एसआई सुभाष, एसआई बीरपाल सिंह व एएसआई सुदेश की टीम गठित की गई। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज को खंगालने, मोबाइल के सीडीआर विश्लेषण व स्थानीय मुखबिरी से एसआई राजकिरण ने तीन आरोपियों की पहचान की। मोबाइल सीडीआर विश्लेषण से कंफर्म भी हो गया। टीम को 16 मार्च को मिले इनपुट के बाद तीन आरोपियों पुनीत कुमार, परवीन राणा और सुमित राणा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कार से लोनी गोल चक्कर के रास्ते गाजियाबाद जा रहे थे। इनसे पूछताछ के बाद रिसीवर सलमान को उसी दिन भी भोपुरा बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी परवीन, पुनीत और सुमित ने खुलासा किया कि पहले वह उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल टावर लगाने का काम करते थे। इस कारण उन्हें आरआरयू लगाने व हटाने का अच्छा ज्ञान था। आरआरयू की ऊंची कीमत और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग से भी अच्छी तरह वाकिफ थे। समय के साथ आरआरयू के कुछ रिसीवर उनके संपर्क में आए और उनके प्रलोभन पर उन्होंने आरआरयू को चुराना शुरू कर दिया।

पहले भी दर्ज हैं मामले
आरोपी पुनीत पहले भी आरआरयू चोरी के 4 मामलों में शामिल रहा है। आरोपी परवीन लोनी, गाजियाबाद के एक आरआरयू चोरी के मामले में शामिल रहा है। आरोपी सुमित दिल्ली में आरआरयू चोरी के दो मामलों में शामिल है। सुमित पत्नी के साथ गाजियाबाद के लोनी के आर्य नगर स्थित 60 फुटा रोड पर रहता है। वह टावर इंस्टालेशन कंपनियों में तकनीशियन के रूप में काम कर रहा था। गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित नेरा तकिए वाली मस्जिद के पास पठानान मोहल्ला निवासी सलमान भाइयों के साथ मुरादनगर में कबाड़ी है। उसे मोबाइल टावर उपकरणों की अच्छी जानकारी है। 

ये है रेडियो रिमोट यूनिट 
रेडियो रिमोट यूनिट (आरआरयू) मोबाइल सेवा प्रदाताओं के मोबाइल टावर में स्थापित उपकरण है और इसका उपयोग दूरसंचार में ट्रांसीवर के रूप में किया जाता है, जो मोबाइल सिग्नल के प्रसारण/प्राप्त करने के कार्य को जोड़ता है।

बरामद सामान
आरोपियों के कब्जे से 96 लाख   रुपये के चार आरआरयू, हाईटेक हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर उपकरण, रस्सियां और अपराध में प्रयुक्त एक कार बरामद की गई है।

इतने मामले सुलझाए 
दिल्ली    34
गुरुग्राम    02
फरीदाबाद    03
गाजियाबाद    01
नोएडा    06

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed