फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   38 lakh people without ration card in Delhi will get ration

दिल्ली: बिना कार्ड वाले 38 लाख लोगों को मिलेगा राशन, ई-रिक्शा चालकों को 5 हजार रुपये

Tue, 05 May 2020 12:14 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 May 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
38 lakh people without ration card in Delhi will get ration
दिल्ली कैबिनेट की बैठक - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन 3.0 में प्रभावी दिशा-निर्देशों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत उनके कैबिनेट सहयोगी व आलाधिकारी सोमवार को दिल्ली सचिवालय पहुंचे। यहां केजरीवाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। इसमें गैर-राशन कार्ड धारकों को मुफ्त में राशन देने, वाहन चालकों को दी जाने वाली 5000 रुपये की आर्थिक मदद से जुड़ी योजना के दायरे में ई-रिक्शा चालकों को भी शामिल करने व उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहला प्रस्ताव करीब 38 लाख गैर-राशन कार्ड धारकों के लिए राशन देने का आया था। इन सब लोगों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से राशन के ई-कूपन के लिए पंजीकरण कराया था। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अब इससे हर व्यक्ति को मई में 4 किलो गेहूं और 1 किलो चावल मिलेगा। साथ ही हर परिवार को कोरोना रिलीफ किट भी मिलेगी। इसमें एक लीटर रिफाइंड तेल, एक किलो छोले, एक किलो चीनी, एक किलो नमक, 200 ग्राम हल्दी पाउडर, 200 ग्राम धनिया पाउडर, 200 ग्राम मिर्च पाउडर और 2 बार साबुन रखा है।
विज्ञापन


दंगों में मृत अंकित शर्मा के परिजनों को मिलेंगे एक करोड़
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगों में 26 फरवरी को आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की दंगाइयों ने हत्या कर दी थी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिजनों से मुलाकात कर उनको एक करोड़ रुपये की मदद का भरोसा दिया था, लेकिन कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से सारी मशीनरी इस दिशा में लगी थी। लॉकडाउन-3 के पहले दिन हुई बैठक में इससे जुड़ा प्रस्ताव भी पेश किया गया। इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। अब दिवंगत अंकित शर्मा के परिजनों को एक करोड़ रुपये मिलने की राह आसान हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालकों को भी मिलेगी वित्तीय सहायता
दिल्ली सरकार कोरोना संकट में अपनी कमाई गंवा चुके ऑटो और ग्रामीण सेवा समेत पैरा-ट्रांजिट वाहन चालकों को 5000 रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता दे रही है, लेकिन इसके दायरे में ई-रिक्शा चालक नहीं आते थे। सोमवार को दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को विस्तार देते हुए प्रत्येक पैरा-ट्रांजिट वाहन के परमिट होल्डर के साथ-साथ दिल्ली में पंजीकृत ई-रिक्शा मालिकों के लिए भी पांच हजार की एकमुश्त सहायता राशि देने को मंजूरी दी। एक अधिकारी ने बताया कि इस योजना का फायदा पैरा-ट्रांजिट वाहनों के 60000 से अधिक परमिट धारकों और दिल्ली में पंजीकृत ई-रिक्शा के मालिकों को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed