फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3.70 lakh looted from scrap dealer

Delhi NCR News: स्क्रैप कारोबारी से 3.70 लाख की लूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 09:50 PM IST
विज्ञापन
- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में शनिवार को स्कूटी सवार बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी से 3.70 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय वह अपने भाइयों के साथ कैश लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी।
बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने परिवार और पुलिस को मामले की सूचना दी। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़ित हकीम परिवार के साथ आजाद नगर, लोनी, गाजियाबाद में रहते हैं। उनका अपने परिवार के साथ स्क्रैप का कारोबार है। जौहरीपुर से यह लोग स्क्रैप का माल लेते हैं। उसके बाद इसे आगे बेच देते हैं। शनिवार सुबह के समय यह कारोबारियों से अपने माल की पेमेंट लेकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ 15 साल का भाई नौशाद के अलावा चाचा का बेटा असलम भी मौजूद था। इनके पास एक बैग में रुपये मौजूद थे। इस बीच यह जौहरीपुर पहुंचे तो स्कूटी सवार दो युवकों ने इनकी विक्की को टक्कर मारकर गिरा दिया। बाद में बदमाशों ने जबरन इनसे कैश लूट लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। हकीम ने आशंका जताई कि बदमाशों के पास हथियार भी था। हकीम के बयान पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed