{"_id":"d4af889a38e8e2d43215ad2482c8812d","slug":"360-village-shake-hand-to-end-rivalry-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश खत्म करने के लिए 360 गांवों ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंजिश खत्म करने के लिए 360 गांवों ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 05 Dec 2015 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड के गांव पचगांव-चिल्ला तावडू़ में दो गुटों में चली आ रहीं रंजिश को खत्म करने के लिए 6 दिसंबर को गांव बुराका में 360 की बिरादरी एकत्रित होगी।
विज्ञापन
इस बिरादरी में मेवात व गुड़गांव जिले के करीबन 500 लोग शिरकत करेंगे। यह जानकारी पंचायत के आयोजक व भाजपा नेता गांव बुराका निवासी शब्बीर अहमद ने दी।
उन्होंने बताया कि गांव पंचगांवा में दो गुटों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। इस कारण दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति भी झगडे़ में मारे जा चुके हैं। दर्जनों लोग झूठे मुकदमे में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया की वह चाहते हैं की यह रंजिश समाप्त हो। इसे लेकर 360 गांवों की महापंचायत बुलाकर रंजिश मिटाने की पहल की है। पंचायत बुलाने के लिए बिरादारी लोगों के पास संदेश भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
बता दे की जनवरी में गांव पचगांवा में रंजिश को समाप्त करने के लिए अपने स्तर पर पहले भी बिरादरी की ओर से प्रयास किया जा चुका है। दोनो पक्षों की आपसी सहमति नहीं बनने के कारण मामला नहीं निपट पाया था।
पुलिस भी कर चुकी प्रयास : मेवात पुलिस अधीक्षक बी सतीश बालन भी रंजिश को खत्म करने के लिए 28 अक्टूबर दोनों पक्षों के साथ एक बैठक कर चुके हैं।
इसमें दोनो पक्षों की एक 12 सदस्यीय कमेटी भी बनवाई। लेकिन मामला आगे नहीं बढ़ पाया। अब इलाके के लोगों ने एक बार मामले को निपटाने के लिए महापंचायत करने का फैसला लिया है।