फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   33 special trains depart from major railway stations in Delhi

Delhi NCR News: दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों से 33 विशेष ट्रेनें की रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर उत्तरी रेलवे ने दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रविवार को दिल्ली के प्रमुख छह स्टेशनों से 33 विशेष ट्रेनों को रवाना किया गया। रेलवे के अनुसार स्टेशनों पर भीड़ की लगातार निगरानी की जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को देखते हुए 33 विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें नई दिल्ली से 9, दिल्ली जंक्शन से 4, आनंद विहार टर्मिनल से 9, हजरत निजामुद्दीन से 2, शकूरबस्ती से 5, दिल्ली सराय रोहिल्ला से 1, शामली से 1 और रोहतक से 2 ट्रेनें चलाईं गई। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त कर्मी और सहायता केंद्र लगाए गए हैं। इन ट्रेनों के माध्यम से यात्रियों को उत्तर प्रदेश और बिहार के विभिन्न शहरों तक अतिरिक्त यातायात सुविधा मिलेगी। ये सभी ट्रेनें विभिन्न गंतव्यों जैसे दरभंगा, सहरसा, सीतामढ़ी, भागलपुर, बनारस, रक्सौल, कटिहार, और गोरखपुर गई। सभी प्रमुख स्टेशनों पर इनके ठहराव रखे गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से आनंद विहार टर्मिनल-दरभंगा, नई दिल्ली-दरभंगा, नई दिल्ली-सहरसा, आनंद विहार-भागलपुर, आनंद विहार-सीतामढ़ी, दिल्ली-गोरखपुर, दिल्ली-मऊ ट्रेन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed