फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   31 mohalla clinics will be closed in Delhi

Mohalla Clinic: दिल्ली में बंद होंगे 31 मोहल्ला क्लीनिक, यहां काम कर रहे लोगों को स्थानांतरित करने के निर्देश

Mon, 01 Sep 2025 11:08 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 01 Sep 2025 11:08 PM IST
सार

महानिदेशालय के राज्य आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक प्रकोष्ठ के आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुपालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
31 mohalla clinics will be closed in Delhi
दिल्ली में बंद होंगे मोहल्ला क्लीनिक - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने 31 मोहल्ला क्लीनिक बंद करने को लेकर सोमवार को आदेश जारी कर दिया। इसमें क्लीनिक के बुनियादी ढांचे और वहां काम कर रहे लोगों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

महानिदेशालय के राज्य आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक प्रकोष्ठ के आदेश के अनुसार सक्षम प्राधिकारी के निर्देशों के अनुपालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर मोहल्ला क्लीनिकों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसमें 17 क्लीनिक पोर्टा केबिन और 14 क्लीनिक किराये की जमीन पर संचालित हो रहे थे। यह क्लीनिक डॉक्टर की अनुपलब्धता और नजदीकी आयुष्मान आरोग्य केंद्र के संचालित होने के कारण पहले से निष्क्रिय थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें 11 क्लीनिक उत्तरी जिला, आठ क्लीनिक दक्षिण जिला, पांच क्लीनिक दक्षिण पश्चिम जिला, तीन क्लीनिक शाहदरा, दो क्लीनिक दक्षिण-पूर्वी जिला, एक-एक क्लीनिक पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी जिला में स्थित थे। आदेश में क्लीनिक के बुनियादी ढांचे, दवाएं, रिकॉर्ड, आईटी से जुड़े उपकरण, मैनपावर को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं। बुनियादी ढांचे से जुड़े साजो-सम्मान को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में भी स्थानांतरित करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

आम आदमी मोहल्ला क्लीनिक यूनियन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दिल्ली में 31 मोहल्ला क्लीनिक को बंद कर दिया गया है। इससे कर्मचारियों के आगे रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। मई में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आश्वासन दिया था कि क्लीनिक के स्टाफ को आयुष्मान आरोग्य केंद्र में स्थानांतरित किया जाएगा। मगर, उस दिशा में अभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed