फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   31/25 crossing will be closed in noida

एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य के चलते 31/25 चौराहा आज रात से बंद

Sun, 23 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 23 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
31/25 crossing will be closed in noida
- फोटो : अमर उजाला

एमपी-2 रोड पर आज रात 12 बजे से 31/25 चौराहे को अगले चार दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। यहां एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य की वजह से ऐसा कदम उठाया जाएगा। इस वजह से ट्रैफिक पुलिस ने रूट को डायवर्ट किया है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस की योजना के मुताबिक एनटीपीसी चौराहे से निठारी अथवा स्पाइस मॉल जाने के लिए वाहन चालकों को 31/25 चौराहे से बायें ( डिग्री कालेज की ओर) मुड़ना होगा।
विज्ञापन


यहां अगले कट से यू-टर्न लेकर फिर से 31/25 चौराहा आयेंगे। यहां से बायें मुड़कर निठारी की ओर जाना होगा। फिर वहां से यू -टर्न लेकर स्पाइस मॉल की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डिग्री कालेज तिराहे से आते हुए स्पाइस मॉल अथवा एनटीपीसी चौराहे की ओर जाने के लिए 31/25 चौराहे से बायें मुड़ते हुए अगले कट से यू-टर्न लेकर दोबारा 31/25 चौराहा आना होगा। यहां से बायें मुड़कर स्पाइस मॉल की ओर तथा स्पाइस मॉल चौराहे से यू टर्न लेकर 31/25 चौराहे से बायें मुड़कर एनटीपीसी चौराहे की ओर जा सकेंगे।

स्पाइस मॉल चौराहे से आकर डिग्री कालेज अथवा निठारी की ओर जाने के लिए 31/25 चौराहे से बायें मुड़कर आगे से यू-टर्न लेते हुए डिग्री कालेज पहुंचेंगे। वहीं अगले कट से यू-टर्न लेकर 31/25 चौराहे से बायें मुड़ते हुए निठारी की ओर वाहन चालक जा सकेंगे।


निठारी तिराहे से आकर एनटीपीसी अथवा डिग्री कॉलेज की ओर जाने के लिए 31/25 चौराहे से बायें मुड़कर स्पाइस मॉल से यू-टर्न लेना होगा। यहां से 31/25 चौराहे से बायें मुड़कर एनटीपीसी व यू-टर्न से मुड़कर डिग्री कालेज की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed