फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बदइंतजामी का आलम, 3000 खिलाड़ियों के लिए बस एक गद्दा और खुला आसमान

Wed, 28 Dec 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 28 Dec 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
3000 players in trouble: players had to sleep in open area
राष्ट्रीय प्रत‌ियोग‌िता में बदइंतजामी - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का काम किया जा रहा है, दूसरी तरफ कुछ संस्थाएं खेल को जरिया बनाकर मोटा शुल्क वसूलने के बावजूद सुविधाएं नहीं दे रही हैं।

गैलरी में बिताई खिलाड़ियों ने रात

3000 players in trouble: players had to sleep in open area
राष्ट्रीय प्रत‌ियोग‌िता में बदइंतजामी, सुबह का खाना शाम को खा रहे - फोटो : अमर उजाला

जीवन रास निजी संस्था द्वारा फरीदाबाद के सेक्टर 12 स्थित खेल परिसर में अखिल भारतीय स्तर की मार्शल आर्ट चैंपियनशिप में असुविधा होने पर कोच, खिलाड़ी एवं उनके अभिभावकों को मंगलवार को परेशान होना पड़ा। परेशान खिलाड़ियों ने हंगामा कर दिया। चैंपियनशिप में करीब तीन हजार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है जिसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी से 500 रुपये से लेकर 1200 शुल्क लिया गया, लेकिन पानी के लिए भी खिलाड़ियों को तरसना पड़ा। खिलाडिय़ों को कोई सुविधा नहीं दी गई।

हंगामे के बाद पहुंचा सरकारी टैंकर

3000 players in trouble: players had to sleep in open area
राष्ट्रीय प्रत‌ियोग‌िता में बदइंतजामी, खुले में एक ही गद्दे पर सोने को मजबूर - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि इस प्रतियोगिता के लिए सेक्टर 12 खेल परिसर को 75 हजार की राशि देकर तीन दिन के लिए बुक किया गया है। संस्था द्वारा कोई सुविधा नहीं दिए जाने से अधिकांश खिलाड़ियों को ठंड में बाहर सोना पड़ा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए देश के 22 प्रदेशों से खिलाड़ी यहां पहुंचे हैं। दिल्ली से आए कोच गणेश राजपूत ने बताया कि 60 खिलाड़ियों को लेकर आए हैं। इसके लिए प्रत्येक खिलाड़ी का 1200 रुपये भुगतान किया है। लेकिन आयोजकों ने बेहद घटिया व्यवस्था की है। पीने के लिए पानी तक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
3000 players in trouble: players had to sleep in open area
राष्ट्रीय प्रत‌ियोग‌िता में बदइंतजामी - फोटो : अमर उजाला

प्रतियोगिता के लिए आए खिलाड़ियों के लिए सोने की व्यवस्था नहीं दिखी। कम संख्या में गद्दे एवं रजाई होने के कारण सभी को परेशान होना पड़ा। ठंड के कारण खिलाड़ियों को रात भर ठिठुरना पड़ा। एक गद्दे पर तीन से पांच लड़कियां गैलरी में सोती दिखीं। कई खिलाड़ियों ने रात भर जागकर सुबह का इंतजार किया। खेल परिसर में निजी संस्था द्वारा पीने के लिए पानी की व्यवस्था नहीं की। खिलाड़ी दिनभर पानी के लिए तरसते नजर आए। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यक्रम में पहुंचने की जानकारी मिलने पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। जिस पर सरकारी टैेंकर लाकर खिलाड़ियों की प्यास बुझाई।

विज्ञापन
3000 players in trouble: players had to sleep in open area
राष्ट्रीय प्रत‌ियोग‌िता में बदइंतजामी - फोटो : अमर उजाला

तीन हजार खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में भाग लेने के बावजूद खाने की सही व्यवस्था नहीं दिखी। खिलाड़ी खुले आसमान के नीचे खड़े होकर भोजन करते दिखे। दोपहर का भोजन खिलाड़ियों को शाम को दिया गया। कोच ने भोजन नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर अव्यवस्थित तरीके से भोजन कराना शुरू किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed