फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   300 patients return without treatment from Noida district hospital

लापरवाहीः बिन इलाज लौटे 300 मरीज

Wed, 08 Jan 2014 09:52 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 08 Jan 2014 09:52 AM IST
विज्ञापन
300 patients return without treatment from Noida district hospital
सेक्टर 30 स्थित जिला अस्पताल में मंगलवार सुबह मरीजों ने डॉक्टरों पर 15 मिनट पहले ओपीडी बंद करने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


मरीजों का कहना था कि जनरल सर्जरी और हड्डी रोग विभाग की ओपीडी में कोई भी डॉक्टर नहीं था और 300 मरीज बिना इलाज के लौट गए।

गुरु गोविंद सिंह की जयंती के चलते मंगलवार को अवकाश था, जिस कारण ओपीडी सुबह 11 बजे तक थी। मरीजों को अवकाश की जानकारी नहीं थी और सुबह 11 बजे के पहले रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या भी अधिक थी।


फिजीशियन की ओपीडी में पहुंचे आकाश ने कहा कि उनके मरीज का पंजीकरण हो गया था, लेकिन सुबह 10:45 बजे ओपीडी में डॉक्टर ही नहीं था।

जनरल सर्जरी विभाग में पहुंचे एक मरीज ने कहा कि 10:30 बजे डॉक्टर नहीं मिले। बताया गया कि एक डॉक्टर पोस्टमार्टम में है, जबकि दूसरा ऑपरेशन थिएटर में है।

हड्डी विभाग के रोगियों ने बताया कि एक डॉक्टर के ऑपरेशन थिएटर और दूसरे डॉक्टर के छुट्टी पर होने की जानकारी दी गई।

डेढ़ बजे तक चली नेत्र की ओपीडी
नेत्र रोग की ओपीडी दोपहर डेढ़ बजे तक चली। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ए शमी खान ने बताया कि मरीजों की संख्या अधिक थी। ऐसे में जब तक मरीज आते रहे वह ओपीडी में बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed