फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 suspicious bags found outside BJP headquarter

भाजपा मुख्यालय के बाहर संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

Wed, 09 Jul 2014 09:30 AM IST
Updated Wed, 09 Jul 2014 09:30 AM IST
विज्ञापन
3 suspicious bags found outside BJP headquarter

भाजपा कार्यालय के बाहर बुधवार सुबह तीन संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मिल गया। ये इलाका अति संवेदनशील होने के कारण इस घटना से दिल्ली की पुलिस की नींद उड़ गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि ये बैग काफी देर तक भाजपा मुख्यालय, 11 अशोक रोड के बाहर पड़े हुए थे। जैसे ही पुलिस ने इसे देखा उसने आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते को इन बैगों की सूचना दी और अगले पंद्रह मिनट में बम निरोधी दस्ता वहां पहुंच गया।
विज्ञापन


बम निरोधक दस्ते ने इन तीनों बैगों को अपने कब्जे में ले लिया है और इनकी जांच आरंभ कर दी है। हालांकि अभी तक किसी अनहोनी की कोई खबर नहीं है।

महिला ने बैग पर जताया दावा

3 suspicious bags found outside BJP headquarter

रोचक बात ये रही कि जिस वक्त इन बैगों की जांच चल रही थी उसी वक्त एक ‌महिला वहां पहुंची और उसने बताया कि बैग उसके हैं। उसने कहा कि तीनों ही बैग उसके हैं। ‌दिल्ली पुलिस महिला के इस दावे के बाद उसे पूछताछ के लिए ले गई है।

महत्वपूर्ण बात ये है कि आज भाजपा मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक है जिसके चलते सुबह से ही यहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। ऐसे में संदिग्ध बैग्स ने चारों ओर सनसनी फैला दी।

भाजपा की इस बैठक में प्रधानमंत्री समेत अमित शाह जैसे बड़े नेता भाग लेने वाले हैं। यही वजह है क‌ि पूरे इलाके की ‌सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गई है और इन नेताओं को पिछले दिनों मिली जान की धमकी के कारण भी पुलिस पर काफी दबाव है। बैग में क्या मिला और वो महिला कौन है जो बैग पर दावा कर रही है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed