फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 pregnant women sleep on one bed in bara rao hindu hospital

ओपीडी में कुत्ते, एक बेड पर तीन मरीज

Fri, 22 Aug 2014 02:28 PM IST
Updated Fri, 22 Aug 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
3 pregnant women sleep on one bed in bara rao hindu hospital

देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा अस्पताल भी है जहां कुत्ते और कचरा जैसी चीजें मरीजों के साथ रहते हैं। ये हाल है उत्तरी दिल्ली के बड़ा राव हिंदू अस्पताल की जहां आपको कुत्ते घूमते और एक बेड पर तीन मरीज सोते हुए मिल जाएंगे।

विज्ञापन


अंग्रेजी दैनिक द हिंदु में छपी खबर के अनुसार अस्पताल की इस स्थिति का खुलासा बृहस्पतिवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगर में कांग्रेस के एक पार्षद ने किया। हेल्थ कमेटी के बुधवार को किए गए एक नीरिक्षण में अस्पताल में अनियमितताएं सामने आई थीं।
विज्ञापन


कांग्रेस का पार्षद और हेल्थ कमेटी के सदस्य सतबीर शर्मा ने बताया कि, उन्हें यह देखकर बहुत आश्चर्य हुआ कि तीन गर्भवति महिलाएं एक ही बेड पर लेटी हैं और वहां हर जगह कुत्ते घूम रहे हैं और कूड़ा पानी के पाइपलाइन के पास फेंका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा ने आगे कहा कि लगभग एक करोड़ की दवाएं केंद्रीय स्टोर से हटाकर अस्पताल के किसी दूसरे कमरे में सील करके रखी हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल के कर्मचारी दवाईयों को हटाकर उसे मार्केट में बेचना चाहते हैं।

मह‌िला शौचालय की टूटी हैं ख‌िड़क‌ियां

3 pregnant women sleep on one bed in bara rao hindu hospital

अस्पताल के मुद्दे पर पर विवाद खड़ा करते हुए कांग्रेस पार्षदों ने बृहस्पतिवार को सदन में खूब हंगामा मचाकर सदन की कार्यवाही में बाधा पैदा की। विपक्ष के नेता मुकेश गोयल ने बताया कि अस्पताल में मरीज बहुत बुरी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि ‌महिला शौचालय की खिड़कियों के शीशे टूटे होने के साथ ही खुले बिजली के तार और गंदगी भी यहां मिल जाएगी।

हालांकि सदन में कांग्रेस ने अस्पताल से जुड़ी जितनी भी तस्वीरें दिखाईं उसका बीजेपी ने खंडन नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल सरकारी है और इसमें 1200 के लगभग मरीज रोज आते हैं, इसलिए सुविधाएं प्रदान करने का एक बड़ा दबाव रहता है।

उन्होंने आगे कहा कि सरकारी अस्पताल होने के चलते किसी मरीज को वापस भी नहीं लौटाया जा सकता है। हालांकि मेयर योगिंदर चंदौलिया ने कहा कि कांग्रेस ने ये मुद्दा सही तरीके से नहीं उठाया। वैसे इस पूरे हंगामे के बीच अस्पताल की तस्वीरों के बारे में पूछे गए सवाल का पक्ष ने कोई जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed