फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   3 people died in a collision between a speeding tempo and water tanker on National Highway 

टेंपो ट्रैवलर-टैंकर की टक्कर में तीन की मौत, एक ही परिवार के दस घायल

Sun, 30 Jun 2019 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jun 2019 04:51 AM IST
विज्ञापन
3 people died in a collision between a speeding tempo and water tanker on National Highway 
सड़क दुर्घटना - फोटो : ANI

पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शुक्रवार देर रात मेरठ एक्सप्रेस वे पर टेंपो ट्रैवलर (मिनी बस) और टैंकर की भिड़ंत में किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। 

विज्ञापन


टैंपो ट्रेवलर में एक ही परिवार के 12 लोग छुट्टियां मनाने दिल्ली के उत्तम नगर से नैनीताल जा रहे थे। खिचड़ीपुर के सामने एक्सप्रेस वे पर पानी का टैंकर ओवरटेक करने के दौरान टेंपो ट्रैवलर के सामने आ गया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रैवलर टैंकर में घुस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना देने के बाद राहगीरों ने निजी कार, पीसीआर व कैट्स एंबुलेंस की मदद से घायलों को एलबीएस व मैक्स अस्पताल पहुंचाया, जहां एक किशोर व टेंपो ट्रैवलर चालक समेत तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 10 लोगों का इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। कल्याणपुरी थाना पुलिस मामला दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतकों की शिनाख्त दिल्ली निवासी मोनू (13), ट्रैवलर चालक तिलक नगर निवासी निशान सिंह (34) और गौशाला वाली गली, गन्नौर, हरियाणा निवासी मुकेश जैन (40) के रूप में हुई है। 

मुकेश जैन अपनी पत्नी पूनम (36), दो बच्चों खुशबू (22) व बेटे लविश (14), सास प्रेमवती जैन (63), साले सुदर्शन जैन (44) सुदर्शन की पत्नी कुमुद (38), सुदर्शन के बच्चों, बेटी दया (15) बेटे अर्पित (10) मोनू (13) व सुदर्शन के ममेरे भाई-बहन प्रियंका (21) व अनुराग (16) के साथ शुक्रवार रात को नैनीताल के लिए निकले थे। 

मुकेश का परिवार हरियाणा के गन्नौर में रहता है, जबकि उसका ससुराल आरजेड/ए-17, नंदराम पार्क, उत्तम नगर में है। मुकेश दिल्ली के मंडी हाउस में एक फर्म में अकाउंटेंट है, जबकि उसका साला सुदर्शन प्रॉपर्टी डीलर है। 

गीता कालोनी में रहने वाले सुदर्शन के ममेरे भाई-बहन प्रियंका और अनुराग उत्तम नगर सुदर्शन के घर पहुंच गए। उधर मुकेश का परिवार भी हरियाणा से दिल्ली सुदर्शन के घर पहुंच गया। रात करीब 11 बजे परिवार के 12 लोग चालक निशान सिंह के साथ नैनीताल के लिए निकले। 

इस बीच करीब 11.50 बजे अचानक मेरठ एक्सप्रेस वे पर पानी के एक टैंकर ने इनके टेंपो ट्रैवलर को ओवरटेक किया, बाद में वह लेन बदलकर एकदम इनके ट्रैवलर के सामने आ गया। रफ्तार तेज होने के कारण ट्रैवलर के चालक ने टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। 

हादसे में ट्रैवलर का पिछला दरवाजा भी खुल गया।

कुछ लोग उसकी वजह से नीचे सड़क पर भी गिरे। जबकि ट्रैवलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण सुदर्शन के बेटे मोनू, जीजा मुकेश जैन व चालक निशान सिंह की मौत हो गई। घायलों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया।  घायलों में मुकेश की पत्नी पूनम की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed