{"_id":"206ffc0047803bbccd47175732c118eb","slug":"3-dead-to-heat-stroke-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी से तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी से तीन लोगों की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 23 Jun 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद में बढ़ती गर्मी के कारण शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई। किसी भी शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मृतकों के परिजनों के तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सेक्टर-21ए चौकी पुलिस को शनिवार शाम जानकारी मिली कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे अंडरपास से फतेहपुर चंदीला सब्जी मंडी जाने वाले मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा है। उसकी उम्र करीब 18 साल है।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज दर्पण ने बताया कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के इलाकों में संपर्क किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत गर्मी से हुई है।
विज्ञापन
उधर, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में पेड़ के नीचे से एक युवक का शव मिला। पुलिस को जांच के दौरान जानकारी मिली कि पेड़ के नीचे बैठे-बैठे ही युवक की मौत हो गई।
जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप के अनुसार युवक की उम्र 30 साल है। उसके पास से ऐसा कुछ नहीं मिला कि उसकी पहचान हो सके। इसी प्रकार सेक्टर-55 थाना पुलिस ने शनिवार शाम सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल सेक्टर-55 के सामने से एक बुजुर्ग का शव बरामद किया।
जांच अधिकारी एएसआई देवदत्त ने बताया कि बुजुर्ग के शव को पेड़ के नीचे से बरामद किया गया है। ऐसी आशंका है कि गर्मी में हालत बिगड़ने पर बुजुर्ग पेड़ के नीचे बैठा होगा और उसकी मौत हो गई होगी। बुजुर्ग की उम्र करीब 68 साल है।