{"_id":"5c7ff59abdec22144e5c1aaf","slug":"2g-spectrum-scam-case-the-accused-will-be-planting-15-15-hundred-trees","type":"story","status":"publish","title_hn":"टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामलाः आरोपियों को लगाने होंगे 15-15 सौ पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामलाः आरोपियों को लगाने होंगे 15-15 सौ पेड़
Wed, 06 Mar 2019 10:00 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
घोटाला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट ने टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में सीबीआई व ईडी की अपील पर जवाब दाखिल न करने वाले आरोपियों को राहत देते हुए तीन-तीन हजार पेड़ लगाने के बजाय 15-15 सौ पेड़ लगाने का निर्देश दिया है। आरोपियों ने पेड़ों की देखरेख में आने वाली धनराशि के आधार पर पेड़ों की संख्या कम करने का आग्रह किया था।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति नजमी वजीरी ने आरोपियों के आग्रह पर पेड़ों की संख्या को प्रति आरोपी तीन हजार से 15 सौ कर दिया है, लेकिन कंपनियों को कोई राहत नहीं दी है। इन कंपनियों को तीन-तीन हजार पेड़ ही लगाने होंगे और उनकी देखरेख करनी होगी।
विज्ञापन
कोर्ट के समक्ष अधिवक्ता विजय अग्रवाल ने कहा कि एक साल में तीन हजार पेड़ों को लगाने व देखरेख का खर्च करीब सवा छह करोड़ है। यह जुर्माना राशि बहुत ज्यादा है। इसलिए इन पेड़ों की संख्या को कम कर आधा किया जाए, ताकि आरोपी इस आदेश का सहजता से पालन कर सकें। इससे पहले हाईकोर्ट ने 7 फरवरी को स्वान टेलीकॉम प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर शाहिद उस्मान बलवा समेत आरोपियों व कंपनियों को 16 हजार पौधे दक्षिण दिल्ली रिज क्षेत्र में लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन