{"_id":"5fb85c4c8ebc3e9bc3697364","slug":"29-crores-cheated-from-250-people-by-showing-the-dream-of-home-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में घर का सपना दिखाकर 250 लोगों से 29 करोड़ रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में घर का सपना दिखाकर 250 लोगों से 29 करोड़ रुपये की ठगी
Sat, 21 Nov 2020 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Nov 2020 05:46 AM IST
विज्ञापन
आरोपी, दाएं...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दिल्ली में घर का सपना दिखाकर निवेशकों से करोड़ों की ठगी करने वाले फैंटेस्टिक फोर ग्रूप के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने निवेशकों को आश्वासन दिया था कि दिल्ली विकास प्राधिकरण की लैंड पूलिंग योजना के तहत कई जगहों पर जमीन लेकर वहां फ्लैट बनाए जा रहे हैं। उसने फैंटेस्टिक फोर नाम से व्हाट्सएप ग्रूप बना रखा था, जिसके जरिए वह निवेशकों को लोगों को आकर्षक घरों का फोटो भेजकर झांसे में लेता था।
विज्ञापन
शाखा के संयुक्त आयुक्त ओपी मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान लौकेश गिडवानी(34) के रूप में हुई है। वह नोएडा सेक्टर 137 का रहने वाला है। वर्ष 2020 में आरोपी के खिलाफ फ्लैट व प्लॉट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण की लैंड पूलिंग योजना के तहत जमीन लेकर उसपर फ्लैट बनाने का झांसा दिया था। जिससे प्रभावित होकर निवेशकों ने अपनी जमा पूंजी लगा दी। लेकिन किसी को न तो फ्लैट मिला और न ही प्लॉट। बाद में पता चला कि दिल्ली विकास प्राधिकरण ने लैड पूलिंग योजना को लेकर कोई लाइसेंस जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
शाखा को जांच में पता चला कि आरोपियों ने 250 निवेशकों से 29 करोड़ की ठगी की। उस रकम से आरोपियों ने केवल 6.75 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी। बाकी रकम को उसने अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल में खर्च किया। उसने अपना एक कार्यालय खोल रखा था। जिसमें कई लोग काम करते थे। जांच में यह भी पता चला कि जरूरतमंद लोगों को वह व्हाट्सएप के जरिए आकर्षक फ्लैट का फोटो भेजता था।
मामला दर्ज होने के बाद लौकेश गिरफ्तारी से बचने के लिए अंतरिम जमानत के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अदालत ने उसकी याचिका को खारिज कर दी। उसके बाद शाखा की टीम ने आरोपी को नोएडा से उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने पवन सहाय, रघुनंदन, मोहम्मद सलाउद्दीन, रतन सिंह नेगी और अंकिता सिंह को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।