{"_id":"6441487d898d6eb4960b1343","slug":"28-cartridges-recovered-from-passenger-bag-at-igi-airport-in-delhi-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: IGI एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से मिले 28 कारतूस, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: IGI एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से मिले 28 कारतूस, दिल्ली पुलिस जांच में जुटी
Thu, 20 Apr 2023 07:56 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 20 Apr 2023 07:56 PM IST
सार
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर एक यात्री के बैग से 28 कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर बैग की तलाशी के दौरान एक यात्री के पास से 28 कारतूस बरामद होने का मामला सामने आया है। एयरपोर्ट पर किसी भी यात्री से इतने कारतूस बरामद होने वाला यह सबसे बड़ा मामला है। यात्री अजरबैजान एयरलाइंस से बाकू की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचा था। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने यात्री को हिरासत ले लिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी पर आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि 18 अप्रैल सुबह 5 बजे एक यात्री अजरबैजान की राजधानी बाकू जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर पहुंचा था। इंटरनेशनल सिक्योरिटी होल्ड एरिया (एसएचए) में सीआईएसएफ के जवान आने वाले यात्रियों के बैग्स को एक्सरे मशीन से जांच रहे थे। तभी उसमें संदिग्ध चीज दिखने पर जवानों ने बैग को कब्जे में लेकर उसकी तलाशी की।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान बैग से 28 कारतूस बरामद हुए। मौके पर मौजूद जवानों ने यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। यात्री की पहचान हरियाणा के पानीपत शहर के जोशी गांव के निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके पास कोई हथियार लाइसेंस नहीं था। कारतूस के बारे में पूछने पर संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
जानकारी के लिए बता दें कि आला अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद सीआईएसएफ के जवानों ने आरोपी यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि यात्री के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यात्री से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास इतने सारे कारतूस कहां से आए और बैग में कारतूस रखकर ले जाने का क्या मकसद था।