{"_id":"66202d5a5f7dddbcb9019eb6","slug":"28-bike-riders-had-set-out-to-make-reels-in-new-delhi-area-police-arrested-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : नई दिल्ली इलाके में रील बनाने के लिए पहुंचे थे 28 बाइक सवार, पुलिस ने घेरकर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : नई दिल्ली इलाके में रील बनाने के लिए पहुंचे थे 28 बाइक सवार, पुलिस ने घेरकर किया गिरफ्तार
Thu, 18 Apr 2024 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:25 AM IST
सार
मगर दिल्ली पुलिस ने सबको घेरकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बाइक जब्त कर ली गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली में रोड रेज...
- फोटो : ani
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने बुधवार तड़के लापरवाही से बाइक दौड़ा रहे ग्रुप को पकड़कर 28 दोपहिया जब्त कर लिए। पुलिस के मुताबिक, रात साढ़े तीन बजे गश्त कर रहे कर्मियों की नजर युवकों पर पड़ी जो तेज और लापरवाही से बाइक दौड़ा रहे थे। इससे अन्य वाहन चालकों को खतरा था। बाइकर्स को देखकर पुलिस ने अन्य कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद 24 बाइक सवारों को पकड़कर थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट व कर्तव्य पथ थाने में धारा 279 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। चार बाइक सवारों के खिलाफ आईपीसी मामलों के तहत जांच की जा रही है।
विज्ञापन