फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   27 May the hottest day in Delhi after 4 years maximum temperature crossed 45 degree Celsius on Monday

दिल्ली का तापमान 45 पार: गर्म हवा के थपेड़ों से लोग हुए बेहाल, बुधवार तक लू का रेड अलर्ट; जानें कब मिलेगी राहत

Mon, 27 May 2024 07:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 27 May 2024 07:06 PM IST
सार

भीषण गर्मी का सितम बढ़ रहा है। आलम यह है कि एसी, कूलर व पंखे भी जवाब दे रहे हैं। सोमवार को सुबह से चिलचिलाती गर्मी देखने को मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों में कैद रहे। 

विज्ञापन
27 May the hottest day in Delhi after 4 years maximum temperature crossed 45 degree Celsius on Monday
दिल्ली का तापमान 45 पार - फोटो : ANI

विस्तार

राजधानी में झुलसाने वाली गर्मी कहर बरपा रही है। भीषण लू से लोग परेशान हैं। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल दिखे। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, चार साल बाद 27 मई के दिन पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है। इससे पहले 2020 में इस दिन अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिल्ली शहरी केंद्रों में मुंगेशपुर, नजफगढ़ व नरेला इलाके में 48 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंचा। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस जाने का अनुमान है।

विज्ञापन

भीषण गर्मी का सितम बढ़ रहा है। आलम यह है कि एसी, कूलर व पंखे भी जवाब दे रहे हैं। सोमवार को सुबह से चिलचिलाती गर्मी देखने को मिली। गर्मी से बचने के लिए लोग सुबह से ही अपने घरों में कैद रहे। दोपहर से पहले ही गर्मी से लोगों के पसीने छूटने लगे। जो लोग बाहर थे, वह छाया की तलाश में दिखे। सुबह से ही गर्म हवा के थपेड़े चलते रहे। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की स्थिति बनी। प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, दिल्ली का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस के साथ 29.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम आर्द्रता का स्तर 63 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार तक लू का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए लू का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आसमान साफ रहेगा इससे तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है। जबकि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी, ऐसे में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने के आसार हैं। अधिकतर इलाकों में भीषण लू की स्थिति रहने का अनुमान है, तो कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनेगी। वहीं, दोपहर के समय तेज सतही गर्म हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में मौसम शुष्क बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि फिलहाल गर्मी से अभी राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान में वृद्धि होने से आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ेगी। ऐसे में गर्मी लोगों की काफी दिक्कत बढ़ा सकती है।

मुंगेशपुर में 48 के पार पहुंचा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक मुंगेशपुर इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 48.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जबकि नजफगढ़ इलाके में 48.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, नरेला में 48.4, पीतमपुरा में 47.6, पूसा व जाफरपुर में 47.2 व आया नगर में 46.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

 

वर्ष अधिकतम तापमान (27 मई के दिन)
2020 46 डिग्री सेल्सियस
2021 39.5 डिग्री सेल्सियस
2022 36.7 डिग्री सेल्सियस
2023 34.9 डिग्री सेल्सियस

खराब श्रेणी में आबोहवा
हवा की गति कम होने व दिशा बदलने से आबोहवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 233 रहा, जोकि खराब श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 300 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से खराब श्रेणी में रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को हवा खराब श्रेणी तक बनी रहेगी। सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एकयूआई 304 रहा। नोएडा में 281, ग्रेटर नोएडा में 244, गाजियाबाद में 198 व गुरुग्राम में 166 एक्यूआई दर्ज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed