फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   250 ventilators in DRDO Hospital in Delhi: Home Ministry

दिल्ली के डीआरडीओ अस्पताल में पहुंचाए गए 250 वेंटिलेटर : गृह मंत्रालय

Sun, 22 Nov 2020 09:09 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Sun, 22 Nov 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
250 ventilators in DRDO Hospital in Delhi: Home Ministry
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

गृह मंत्रालय ने रविवार को कहा है कि कोरोना मरीजों के इलाज की सुविधा के लिए केंद्र ने दिल्ली के डीआरडीओ अस्पताल में 250 वेंटिलेटर पहुंचा दिए हैं। इससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई में दिल्ली सरकार को मदद मिलेगी। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अनुसार, ये वेंटिलेटर दिल्ली हवाईअड्डे के पास रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) अस्पताल में स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा एम्स में मेडिकल स्टाफ की संख्या और बढ़ाने के लिए 207 जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के मुताबिक, दिल्ली में आरटी-पीसीआर जांच की संख्या रैपिड एंटीजेन टेस्ट से अधिक हो गई है। 15 नवंबर को दिल्ली में 12,055 आरटी-पीसीआर जांच हुई थी, जो 19 नवंबर को 30,735 रही। आईसीएमआर ने जांच क्षमता को प्रतिदिन 27 हजार से बढ़ाकर 37 हजार कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


15 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की साथ बैठक की थी। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में 750 आईसीयू बेड उपलब्ध कराने, और डीआरडीओ के अस्पताल में वेंटिलेटर देने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed