{"_id":"52cb3ad14deee039b71e433cbcbb1ecd","slug":"25-year-old-man-jump-in-front-of-metro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 साल के युवक ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 साल के युवक ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 08 Jun 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन पर रविवार दोपहर 25 वर्षीय युवक ने छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। हादसे में युवक का एक पैर कट गया। उसे जख्मी हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की पहचान संगम विहार निवासी हेमंत के रूप में हुई है। युवक के पास से कोई सुइसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसके परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
रेलवे के पुलिस उपायुक्त संजय भाटिया ने बताया कि रविवार दोपहर करीब सवा दो बजे पुलिस को मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस व सीआईएसएफ के जवानों से युवक को जख्मी हालत में उपचार के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि युवक ने हुड्डा सिटी सेंटर से जहांगीरपुरी की तरफ जाने वाली ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी। पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज को भी देखा। पुलिस ने पाया कि ट्रेन के स्टेशन पर आते ही युवक ने छलांग लगा दी। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी।
विज्ञापन
इसके बावजूद युवक का बायां पैर ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक के जेब से मिले एक पहचान पत्र से उसके परिजनों को सूचना दी गई । पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवक अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। परिवार वालों से पूछताछ की जा रही है। हादसा के बाद इस लाइन पर करीब 15 मिनट तक ट्रेन के परिचालन पर असर पड़ा। उसके बाद यातायात सामान्य हो गया।