फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   25 more Atal canteens opened in Delhi, 71 so far

Delhi NCR News: दिल्ली में खुली 25 और अटल कैंटीन, अब तक 71

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
सरकार का लक्ष्य 100 कैंटीन, कृष्णा नगर से एलजी और सीएम ने किया शुभारंभ
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली में जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत देते हुए 25 नई अटल कैंटीन शुरू की गई हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कुल अटल कैंटीनों की संख्या बढ़कर 71 हो गई है। कृष्णा नगर की नर्सरी बस्ती से उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने डिजिटल माध्यम से इन कैंटीनों का शुभारंभ किया। 25 दिसंबर से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 57 दिनों में 46 कैंटीनों पर 14,58,301 लोगों ने पौष्टिक भोजन किया है। नई 25 कैंटीनों के जुड़ने से रोज करीब 50,000 से ज्यादा जरूरतमंद लोगों को भोजन मिल सकेगा।

कृष्णा नगर में आयोजित कार्यक्रम में एलजी और सीएम ने आम लोगों के साथ बैठकर भोजन भी किया। इस मौके पर उपराज्यपाल ने कहा कि सरकार हर थाली पर 25 रुपये की सब्सिडी दे रही है, ताकि जरूरतमंदों को मात्र 5 रुपये में सम्मानजनक और पौष्टिक भोजन मिल सके। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में 100 अटल कैंटीन शुरू करने का लक्ष्य है। शहरी विकास मंत्री ने बताया कि 25 दिसंबर से शुरू योजना के तहत 57 दिनों में 14,58,301 लोगों ने 5 रुपये में भोजन किया है। पहले 46 कैंटीनों में रोज औसतन करीब 26 हजार लोग भोजन कर रहे थे। अब 25 और कैंटीन जुड़ने से रोजाना 50 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा मिलेगा। मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मॉडल टाउन के लालबाग क्षेत्र जबकि श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने करावल नगर के चौहान पट्टी बस टर्मिनल पर अटल कैंटीन का शुुुुभारंभ किया। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने ए-ब्लॉक, जहांगीरपुरी में अटल कैंटीन का उद्घाटन किया और बुजुर्गों को भोजन परोसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed