Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   2,394 complaints resolved within 24 hours during police public grievance hearings

Delhi NCR News: पुलिस जनसुनवाई में 24 घंटे में 2,394 शिकायतों का निपटारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:33 PM IST
विज्ञापन
-थाना दिवस पहल के तहत वरिष्ठ अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर सुनीं लोगों की समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली।
दिल्ली पुलिस की ओर से शुरू की गई थाना दिवस-जनसुनवाई पहल के तहत हर शनिवार को राजधानी के अलग-अलग जिलों के थानों में लोगों की समस्याएं सुनी जाती हैं। इस दौरान पुलिस ने कुल 2,394 शिकायतों और जनसमस्याओं का निपटारा किया। जनसुनवाई में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर लोगों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से समाधान करने के निर्देश दिए।




दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य आम लोगों और पुलिस के बीच संवाद बढ़ाने के साथ ही शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना है। जनसुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की बात सुनी और उनकी समस्याओं पर संबंधित पुलिसकर्मियों से जवाब भी लिया। इससे शिकायतों के निपटारे की निगरानी और जवाबदेही सुनिश्चित करने में मदद मिल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लोग प्रत्येक शनिवार सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक अपने संबंधित थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed